AMIT LEKH

Post: सलिल गीत संगीत ही हमारी विरासत की पहचान है : कुमार अजय सिंह गीतकार

सलिल गीत संगीत ही हमारी विरासत की पहचान है : कुमार अजय सिंह गीतकार

स्वामीनाथ ब्यास बलिया और नारदी विधा के ब्यास सत्यनारायण यादव बक्सर के बीच मुकाबला हुआ

अरुण कुमार ओझा

– अमिट लेख

आरा/भोजपुर। बड़हरा प्रखंड के पंडितपुर ग्राम में सतुआन गंगा स्नान के पूर्व संध्या पर दू गोला भब्य चैता मुकाबला का आयोजन हुआ। जिसमें स्वामीनाथ ब्यास बलिया और नारदी विधा के ब्यास सत्यनारायण यादव बक्सर के बीच मुकाबला हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुकेश कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी अगिआंव तथा विशिष्ट अतिथि रिंकु सिंह अध्यक्ष करणी सेना बिहार आनंद कुमार मुखिया प्रतिनिधि अगिआंव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उन सब आगत अतिथि जनो का स्वागत आयोजक राजकिशोर पांडेय ने अंगवस्त्र और माला से किया। संचालन करते हुए भोजपुरी गीतकार कुमार अजय सिंह ने कहा कि ऐसे ऐसे सलिल समाजिक कलाकार द्वारा गाये हुए गीत संगीत ही भोजपुरी विरासत की असली सम्मानजनक पहचान है।

Comments are closed.

Recent Post