उप-संपादक मोहन सिंह की कलम से :
रात में स्थानीय पुलिस की देख-रेख में होता खनन
पक्ष जानने पर बोले थानाध्यक्ष अभी समय नहीं, बाद में बात करें
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ब्यूरो न्यूज़)। बगहा पुलिस जिले के पिपरासी थाना क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों पुलिस की मिली भगत से बालू खनन किया जा रहा है। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बालू लदी ट्रैक्टर- ट्राली दियारे में बालू लाद कर खड़ी है। आस-पास के लोगों से जानकारी मिली कि उक्त खनन पिपरासी पुलिस के द्वारा कराया जाता है। उस थाने में तैनात चौकीदार शिवपूजन यादव के द्वारा रात में तीन से चार ट्रैक्टर ट्राली बालू की निकासी किया जाता है। जिसे रात में ही समीप के यूपी के पहुंचा दी जाती है। जबकि स्थानीय ग्रामीण बालू के लिए तरस रहे है। वहां के लोग अपने निजी कार्य के लिए बालू लेना चाहते है तो उन्हें जेल भेजने की धमकी दी जाती है। यहां बता दे कि अभी बगहा पुलिस जिले में बालू के खनन पर रोक लगा हुआ है। उसके बाद भी पिपरासी, बगहा, चौतरवा, रामनगर आदि थाना क्षेत्र में लगातार बालू खनन का काम किया जा रहा है। जिसका प्रणाम भी पुलिस के पास है। हाल के दिनों में जिला खनन के द्वारा छापेमारी कर विभिन्न थानों में बालू खनन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उसके बाद भी पिपरासी थाने में चौकीदार के द्वारा बालू खनन किया जा रहा है। जबकि जिस जगह से बालू खनन किया जा रहा है वहां पर वन विभाग के द्वारा बोर्ड भी लगाया गया है कि इस क्षेत्र से बालू खनन करना अपराध की श्रेणी में आता है। इस संबंध में जब जब पिपरासी थानाध्यक्ष अशोक कुमार से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि अभी मेरे पास बात करने के लिए समय नहीं है बाद में बात करें।
बयान :
पिपरासी थाने के द्वारा मंगलवार की रात बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया है। जिला में अभी बालू खनन पर प्रतिबंध है। ऐसे में बगहा पुलिस अनुमंडल के सभी थानाध्यक्षों को बगहा एसडीपीओ द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने का आदेश दिया गया है।








