विशेष ब्यूरो दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :
दो वृद्ध व एक गाय सहित सैकड़ो बकरियां जली, 50 लाख के नुकसान का अनुमान
न्यूज डेस्क, जिला पूर्वी चंपारण
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
मोतिहारी, (ब्यूरो रिपोर्ट)। पूर्वी चम्पारण जिला के मलाही थाना क्षेत्र के चटिया बड़हरवा पंचायत स्थित हरिजन बस्ती में बुधवार की दोपहर लगी अचानक आग से लगभग सात दर्जन आवासीय व गैर आवासीय घर जलकर राख हो गये। पछुआ हवा के बीच लगी आग ने देखते ही देखते पूरी बस्ती को अपने आगोश में ले लिया।घटना की सूचना और आग की विकरालता को देखते मौके पर अरेराज व मोतिहारी से पहुंची अग्निशमन की पांच गाड़ीयां भारी मशक्कत व ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। तब तक पूरी बस्ती जलकर राख हो गया। घटना में दो वृद्ध व्यक्ति व एक गाय झुसल गया, वही दर्जनों बकरिया, मुर्गियां, एक बाइक, दर्जनों साईकिल, लगभग दो लाख नगद सहित लगभग पचास लाख की क्षति होने का अनुमान जताया जा रहा है। आग से झुलसे दोनो व्यक्तियों का इलाज चल रहा है।पीड़ितों में जनई राम, कैलाश राम, राजदेव राम, उमेश राम, टुनटुन राम, मुख्तार राम, सलीम मियां, मुस्लिम मियां, नूरदिन मियां, प्रभु राम सहित अन्य पीड़ितों के घर में रखा कपड़ा, अनाज, बर्तन, आभूषण, कागज़ात व भगेलू राम,जनई राम व बुटन राम सहित अन्य का लगभग दो लाख नगद सहित अन्य लगभग पचास लाख का सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पर सीओ उदय प्रताप सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय ने पहुंचकर घटना का जायजा लेते हुए तत्काल प्लास्टिक सीट का वितरण कराया व अन्य आवश्यक सहायता देने का आश्वासन देते सीओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट जिला को भेज दी गई है।राशि आवंटित होते ही पीड़ितों को दी जायेगी। आग में झुलसे पीड़ित भगेलू राम के परिजन ने बताया कि दो दिन बाद उन्हें पटना अस्पताल में इलाज के लिए जाना था। भगेलू ने इलाज के लिए एक लाख रुपया इकठ्ठा कर पेटी में रखा था,जो आग की भेट चढ गई वही,घटना के समय बीमार भगेलू अकेले अपने घर पर बिछवान पर सोया था।आग लगने के बाद घर से बाहर निकलने के दौरान झुलस गया। घटना के बाद पूरे दलित बस्ती में मातमी सन्नाटा पसरा है,पीड़ितो का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है।








