AMIT LEKH

Post: दलगत नहीं जनमत के बल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में टक्कर देंगे संजय यादव

दलगत नहीं जनमत के बल निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में टक्कर देंगे संजय यादव

विशेष संवाददाता जगमोहन काजी की रिपोर्ट :

यदि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को उम्मीदवार बनाया गया होता तो यह सीट अपार बहुमत के साथ जीत हासिल कर संसद में अपनी अतिरिक्त उपस्थिति जताती

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

जगमोहन काजी

– अमिट लेख

बगहा, (ब्यूरो डेस्क)। वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से संजय यादव के निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर देने से वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र का माहौल अचानक गरम हो गया है।

फोटो : जगमोहन काजी

वहीं संसदीय क्षेत्र के राजनीतिक गलियों में चर्चाओं का विषय बना है। बड़े – बड़े नेताओं के अभी से ही कान खड़े होने लगा है। कार्यकर्ताओं के सहयोग से यहां कुछ भी हो सकता है।भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस असंगठित कामगार के प्रदेश सचिव द्वारा शुक्रवार के दिन बगहा स्थित अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बाल्मीकि नगर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की गयी घोषणा। सीट बंटवारा के समय पार्टी के गलत निर्णय से कार्यकर्ता नाराज , वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता ने संजय यादव को दिया समर्थन। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस असंगठित कामगार संघ के प्रदेश सचिव संजय यादव वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र राजद के खाते में आने से है नाराज़, वहीं पार्टी के गलत निर्णय से नाराज होकर वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा शुक्रवार को बगहा अपने निवास से प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया और कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की चुनाव में भरपूर सहयोग रहेगी। क्योंकि, पार्टी द्वारा पिछले चुनाव में वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाए जाने पर रोमांचक लहर रही थी और मात्र 22 हजार मतों से ही कांग्रेस उम्मीदवार को पराजित होना पड़ा था। यदि इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी को उम्मीदवार बनाया गया होता तो यह सीट अपार बहुमत के साथ जीत हासिल कर संसद में अपनी अतिरिक्त उपस्थिति जताती। सीट बंटवारे के निर्णय से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शीर्ष राजनीति के विरुद्ध संजय यादव को अपना उम्मीदवार मान वाल्मिकीनगर संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी संग्राम जीताने की घोषणा की है। भीतरी समर्थन के बूते संजय यादव अपने कार्यकर्ताओ व सहयोगियों के साथ आम जनता के बीच पैठ बनाने का कार्य शुरू कर दिया है, ताकि लोगो का विश्वास जीतते हुए चुनाव में अपना मिशाल कायम करने में सफलता हासिल कर सके। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि पार्टी के स्थापना काल से पार्टी में उनका कामगार मजदूर साथ है। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम लोकसभा संसदीय क्षेत्र का भी रहस्य है, जहां से अंग्रेजो से आजादी के लिए चंपारण से ही सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत हुई थी। जिससे देश आजाद हुआ था। ऐसे इतिहासिक स्थान रखने वाले संसदीय क्षेत्र के साथ पार्टी के गलत निर्णय से पार्टी कार्यकर्ता नाराज हैं और कार्यकर्ताओ के सहयोग व निर्णय पर चुनाव लड़ने की घोषणा किया हूं, ताकि कार्यकर्ताओ का सम्मान हमेशा बरकरार रहे।

Recent Post