AMIT LEKH

Post: पुलिस कस्टडी में गिरफ्तार हुई महिला ने की ख़ुदकुशी

पुलिस कस्टडी में गिरफ्तार हुई महिला ने की ख़ुदकुशी

बेतिया डेस्क से मोहन सिंह की कलम :

महिला को हाजत के बजाय महिला पुलिस बैरक में रखा गया था

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (ब्यूरो डेस्क)। बेतिया से बड़ी खबर हैं जंहा पुलिस कस्टडी में एक महिला ने आत्महत्या कर ली हैं महिला को हाजत के बजाय महिला पुलिस बैरक में रखा गया था। पुलिस की बड़ी लापरवाही से महिला की जान चली गई है, पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। घटना शिकारपुर थाना का है, बता दे की कल शिकारपुर थाना पुलिस एक विवाहिता के हत्याकांड में उसकी सास संभा देवी को गिरफ्तार किया था। जिसे आज जेल भेजा जाना था, मृत महिला संभा देवी महुववा गांव की रहने वाली थी। इस पुरे मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। महिला कों हाजत के बजाय महिला पुलिस बैरक में रखा गया था। जहाँ,महिला ने दरवाजा बन्द कर साड़ी को फंदा बना पंखा से लटककर जान दे दी है। दरवाजा तोड़ पुलिस ने शव को कब्जे में ले आगे की कार्यवाही कर रही है। घटना के बाद से पुलिस के कार्यशैली पर सवाल उठ रहें है। गिरफ्तार महिला को हाजत के बजाय क्यों महिला पुलिस बैरक में रखा गया था। पुलिस पर सवाल खडे हो रहें है। इस पूरे प्रकरण में बेतिया एसपी अमरकेश डी. ने बताया हैं की महिला कों उसके बहु के हत्या मामले गिरफ्तार कर लाया गया था। तबियत कल खराब हुई थी, इसलिए उसे पुलिस महिला बैरक में रखा गया था। जहाँ, उसने आत्महत्या कर ली है। वहीँ नरकटियागंज के अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी डॉ. गोविन्दचंद्र ने बताया की जब महिला कों पुलिस के द्वारा अस्पताल लाया गया, तब वह मर चुकी थी? शव को पुलिस कों सौप दिया गया है।

Recent Post