AMIT LEKH

Post: चिराग ने मंच से गरजते हुये जताई आशंका गरीबों का अनाज बंद कर दिया जायेगा

चिराग ने मंच से गरजते हुये जताई आशंका गरीबों का अनाज बंद कर दिया जायेगा

जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

रामनगर में चिराग पासवान गरजे कहा गलती से भी महागठबंधन की सरकार आई तो गरीबो को मिलने वाला योजना बंद कर दिया जाएगा

आरजेडी शासनकाल में लाठी में तेल पिलाकर लोगों पर किए गए थे अत्याचार-चिराग पासवान

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख

बगहा, (ब्यूरो डेस्क)। छठे चरण में 25 मई को होनें वाले मतदान के पूर्व आज रामनगर में चिराग पासवान ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उनके साथ जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी मौजूद थे। सभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। जंगल राज की याद दिलाकर लोगों से जदयू प्रत्याशी सुनील कुमार को वोट देने की अपील की। चिराग पासवान ने वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कहा की मोदी सरकार गरीबों के विकास और हित में काम कर रही है। नतीजतन राजद और कांग्रेस झूठ बोलकर वोट लेना चाहती है। जिस तरह बिहार में जंगल राज था और लाठी में तेल पिलाकर लोगों के साथ अत्याचार किया जाता था वैसे ही अगर फ़िर गलती से भी राजद और कांग्रेस की मिलिजुली सरकार बनी तो ये लोग मोदी सरकार द्वारा गरीबों को दी जाने वाली तमाम योजनाओं और लाभ को बंद कर देंगे। ये लोग 5,5 किलो दी जाने वाली मुफ़्त राशन,किसान समृद्धि योजना,आयुष्मान योजना को भी बंद कर अपना कानून बनाएंगे। यहीं नहीं गरीबों की जमीन जायदाद और गहने जेवर का 55 फीसदी हिस्सा कानून में संशोधन कर कब्जा कर लेंगे । इसी वजह से ये लोग मोदी सरकार पर आरोप लगा रहे हैं की एनडीए सरकार संविधान बदल देगी जिससे लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। जबकि कांग्रेस सरकार खुद कई बार संविधान बदल चुकी है। चिराग पासवान के रहते कोई संविधान में छेड़छाड़ नहीं क़र सकता है लिहाजा जदयू उम्मीदवार सुनील कुमार को वोट क़र मोदी ज़ी के हाथों को मजबूत करने की ज़रूरत है। क्योंकि एनडीए सरकार ही देश में लोगों का कल्याण कर सकती है महागठबंधन केवल लोगों को बरगलाने व डराने का काम क़र रहीं है।

Recent Post