AMIT LEKH

Post: शराब के नशे में स्कार्पियो सवारों ने यातायात पुलिस के दारोगा और जवानों को पीटा, एक गिरफ्तार

शराब के नशे में स्कार्पियो सवारों ने यातायात पुलिस के दारोगा और जवानों को पीटा, एक गिरफ्तार

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय कि रिपोर्ट :

गलत साइड में वाहन ले जाने से रोकने पर आरोपितों ने इस घटना को अंजाम दिया

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (विशेष रिपोर्ट)। राजधानी के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के जगनपुरा मोड़ के समीप शराब नशे में स्कार्पियो सवारों ने यातायात पुलिस के दारोगा और जवानों को पीट दिया। रांग साइड में वाहन ले जाने से रोकने पर आरोपितों ने इस घटना को अंजाम दिया। बाद में पुलिस कर्मियों ने एक आरोपित को धर दबोचा। कंकड़बाग पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान मुजफ्फरपुर के मनिहारी थाना निवासी भोला सिंह के रूप में हुई है। उसके पास से एक लाइसेंसी पिस्टल और चार कारतूस बरामद किए गए है। हालांकि चालक हीरा और वाहन में बैठा शख्स स्कार्पियो ले फरार हो गया। यातायात पुलिस की टीम की सुबह जनगपुरा मोड़ के समीप तैनात थी। यातायात कर्मियों ने रांग साइड से एक स्कार्पियो को आता देखा। दारोगा विद्यानंद वर्मा ने चालक को वाहन को रांग साइड से हटाने को कहा। तभी कार सवार उतरकर नीचे आ गए और यातायात कर्मियों से बकझक करने लगे। इसी बीच स्कार्पियो सवारों ने यातायात पुलिस अधिकारी व कर्मियों के साथ मारपीट कर दी।इसके बाद यातायात पुलिस ने पिस्टल से लैस एक युवक को धर दबोचा। हालांकि अन्य दो फरार होने में सफल हो गए। बाद में धरे गए भोला सिंह को कंकड़बाग पुलिस के हवाले कर दिया गया। कंकड़बाग थानेदार ने बताया कि तलाशी लेने पर युवक के पास से एक पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए। जांच में पता चला कि उसने अत्यधिक शराब पी रखी थी। पिस्टल का लाइसेंस भोला सिंह के नाम पर है। वह पटना में राम कृष्णा नगर इलाके में रहता है और जमीन का कारोबार करता है।

Recent Post