![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
गोलीबारी की यह वारदात जिला के ढ़ाका थाना क्षेत्र के महुआवा की है। जहां एसपीओ शंभू पासवान को शराब तस्करों ने गोली मार दी
हमारे विशेष ब्यूरो दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :
– अमिट लेख
मोतिहारी/सिकरहना। जिला में शराब तस्करों का मनोबल हद से ज्यादा बढ गया है। जहरीली शराब से चालिस से ज्यादा लोगों की मौत का मामला अभी थमा भी नही था कि एक दूसरे मामले मे शराब तस्करी की सूचना देने वाले थाना के एसपीओं को गोली मार दी गयी। गोली मारने का आरोप शराब के तस्करो पर ही लगा है। गोलीबारी की यह वारदात जिला के ढ़ाका थाना क्षेत्र के महुआवा की है, जहां एसपीओ शंभू पासवान को शराब तस्करों ने गोली मार दी।
गोली लगने से जख्मी एसपीओ को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार ढ़ाका थाना क्षेत्र के महुआवा गांव के रहने वाले शंभू पासवान थाना के एसपीओ है। जिनकी सूचना पर ढाका पुलिस ने कई बार शराब की बड़ी खेप पकड़ी है और तस्करों को जेल भेज चुकी है। शराब की सूचना देने पर तस्कर काली सहनी और विजय सहनी ने शंभू को जान से मारने की धमकी दी थी। बीती रात शंभू पासवान को एक चौकीदार ने नेपाल से शराब की खेप आने की जानकारी मोबाइल पर दी। शंभू घर से निकल कर अपने बाइक से चौकीदार के पास जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में दोनो तस्कर काली सहनी और विजय सहनी मिल गए। शंभू को आता देख काली सहनी ने गोली चला दिया। गोली शंभू के पेट में लगी और वही गिर गया। गोली मारने के बाद दोनो तस्कर वहा से भाग गए। शंभू ने घटना की सूचना चौकीदार और ढाका थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमार को मोबाइल पर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने जख्मी शंभू को उठाकर मोतिहारी के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस दोनों तस्कर काली और विजय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
ढाका थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमार ने बताया कि शराब तस्करों ने एसपीओ को गोली मारी है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनो तस्कर परिवार समेत घर छोड़कर फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।