AMIT LEKH

Post: जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का हुआ भव्य स्वागत

जदयू कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का हुआ भव्य स्वागत

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

पटना पहुंचते ही भरे हुंकार

पार्टी के विस्तार पर फोकस, 2025 में मिलेगी सबसे बड़ी जीत

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

= अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजधानी पटना पहुंचे संजय झा का पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया है। पटना एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में जेडीयू के कार्यकर्ता ढोल-नगाड़े के साथ पहुंचे और कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर जेडीयू के कई बड़े नेता भी मौजूद रहे। मंत्री अशोक चौधरी के साथ जमा खां, छोटू सिंह समेत कई बड़े नेताओं ने स्वागत किया। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमें जो बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी के विस्तार के लिए काम करना है। दूसरे राज्यों में पार्टी का विस्तार और साल 2025 में चुनाव की मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। संजय झा ने हुंकार भरते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में हमें बड़ी जीत हासिल हुई है। अब लक्ष्य 2025 के चुनाव पर है लिहाजा 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में साल 2010 से भी बड़ी जीत के लिए तैयारी करनी है। साथ ही साथ झारखंड, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी पार्टी को और मजबूत करने के लिए काम होगा।
उन्होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार के खत्म होने की जो बातें करते थे, वे सब अब चुप्पी साध चुके हैं। नीतीश कुमार ने सभी को लोकसभा चुनाव में जीत का सरप्राइज दिया है।

फोटो : अमिट लेख

अब बिहार के बाहर यानी आगामी झारखण्ड विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ताल ठोकती नजर आएगी। विशेष राज्य के दर्जे के मुद्दे पर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने दो टूक अंदाज में कहा कि स्पेशल स्टेटस के दर्जे पर कल हमने बात की है।

विशेष राज्य का दर्जा हो या विशेष पैकेज हो, इस पर बात हो रही है। बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले या विशेष पैकेज इस पर काम हो रहा है।

Recent Post