![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ईद पर्व को लेकर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में 19 जगहों पर नमाज अदा किया जाना है
रिपोर्ट : संतोष कुमार
– अमिट लेख
त्रिवेणीगंज, (सुपौल)। त्रिवेणीगंज आज मंगलवार की संध्या थाना प्रांगण में ईद पर्व को लेकर की गई शांति समिति की बैठक। जिसकी अध्यक्षता कर रहे त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया
कि ईद पर्व को लेकर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में 19 जगहों पर नमाज अदा किया जाना है। ईद का चांद देखकर ही ईदगाह के कमेटी के द्वारा तय करेंगे नवाज का समय कब है। पुलिस के द्वारा ईद को लेकर तैयारी कर ली गई है, जिसमें थाना क्षेत्र के 19 जगहों पर पुलिस बल व दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
एवं थाना अध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की ईद में नवाज के समय सबसे ज्यादा भीड़ थाना क्षेत्र के ईदगाह चौक पर रहती है। और बताया गया कि अक्सर ईद के रोज नमाज का समय सुबह 7:00 बजे से लेकर 8:00 बजे तक रहता है। इसको लेकर हम लोग पूरी तैयारी कर लिए हैं एवं त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपिन कुमार ने जनप्रतिनिधियों को जानकारी देते हुए बताया ईद का पर्व खुशी और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। मौके पर पुलिस निरीक्षक सत्यनारायण राय नगर परिषद के लेखापाल घनश्याम कुमार जनप्रतिनिधि व्यापार संघ के अध्यक्ष सज्जन कुमार संत, उमा गुप्ता, हरभजन सिंह, पैक्स अध्यक्ष अरविंद यादव, अनुश्रवण समिति सदस्य मनोज कुमार, पूर्व मुखिया मोहम्मद सदीक, पैक्स अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य बोधी यादव, काफी संख्या में समाज से आमंत्रित लोग मौजूद थे।