AMIT LEKH

Post: बड़े बंगले पर इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

बड़े बंगले पर इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

 

नगर के पठान टोली स्थित बड़े बंगले पर इफ्तार पार्टी का हुआ आयोजन

पूर्व मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा सहित कई अन्य गणमान्य लोग हुए शामिल

हमारे अनुमंडल ब्यूरो अरुण कुमार ओझा की डायरी :

– अमिट लेख

जगदीशपुर/आरा। नगर क्षेत्र पठान टोली स्थित बड़े बंगले पर इफ्तार पार्टी आयोजन किया गया जिसमें बिहार सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री श्री भगवान सिंह कुशवाहा, नगर पंचायत के उप चेयरमैन धनपुरा देवी,

पूर्व उप चेयरमैन अर्जुन प्रसाद, जदयू प्रखंड अध्यक्ष अनूप पटेल, जदयू के वरिष्ठ नेता विनय मिश्रा, जगदेव सेना के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर महतो, राजेंद्र हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ अनिल सिंह, चेयरमैन प्रत्याशी रहे फहद खान, शाहबाज वारिस खान, समाजसेवी मिलिंद चौधरी,

मुमताज वारसी, अनुमंडल हॉस्पिटल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ विनोद प्रताप सिंह, शिक्षक कबीरूद्दीन खान, नगर पंचायत के जेई रोशन कुमार पांडे सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

इफ्तार पार्टी के आयोजक ने कहा कि यह इफ्तार पार्टी हिंदू और मुस्लिम में एकता बनाए रखने के लिए किया जाता है। यह संदेश दिया जाता है कि कोई भी पर्व त्यौहार हो हिंदू और मुस्लिम सभी एकजुट होकर पर्व मनाते हैं। हम सभी आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाते हैं।

Comments are closed.

Recent Post