![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
साहित्यकार एवं कलाकार समाज का दर्पण होते हैं:- कुमार अजय सिंह गीतकार
अरुण कुमार ओझा हमारे अनुमंडल ब्यूरो :
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। भोजपुरी समागम सिताब दियारा सम्मेलन में जाने के क्रम में आरा एकवना घाट बड़हरा भोजपुर में आए हुए भोजपुरी के सेवक तथा साहित्यकारों लेखकों को जन स्वाभिमान फाउंडेशन के अध्यक्ष सह गीतकार कुमार अजय सिंह के द्वारा भोजन नास्ता रात्रि विश्राम का व्यवस्था कराया गया। अतिथि साहित्यकारो में रामबहादुर राय उत्तर प्रदेश प्रियांशु त्रिपाठी कोलकाता सहित अन्य लोगो को अंग वस्त्र मोमेंटो से नवाजा गया। इस अवसर पर कुमार अजय सिंह ने कहा कि साहित्यकार गीतकार लेखक ही समाज का सही दर्पण एवं पथ प्रदर्शक होते हैं। ये लोग अपनी लेखनी से समाज के रिती रिवाज एवं कुरितियों पर प्रकाश डालकर लोगो को जागरूक करते रहते हैं। ऐसे साहित्यकार लेखक गीतकार को सम्मान करने से व्यक्ति में आत्मबल बढ़ता है। स्वागत करने वाले समिति सदस्यों में समन्वयक मनोज सिंह प्रवक्ता अनिल कुमार सिंह, निरंजन सिंह, श्रीमती मुन्नी सिंह, डिजीटल अंकित सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित थे।