![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
बोले बिहार को गरीब निरक्षर बनाने के बावजूद लोगों ने इनको भगाया नहीं इसका आभार उन्हें जताना चाहिए
प्रशांत किशोर की तेजस्वी को चुनौती एक भी दिन अपनी आभार यात्रा में पैदल चल कर बताए
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की आभार यात्रा पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार की जनता का आभार जरुर करना चाहिए।
![](https://amitlekh.com/wp-content/uploads/2024/09/IMG-20240911-WA0053-300x294.jpg)
क्योंकि, उनके परिवार ने बिहार को गरीब, निरक्षर बनाया उसके बावजूद उनको और उनके परिवार को अभी तक लोगों ने बिहार से भगाया नहीं हैं। इसके लिए उन्हें जनता का आभार करना चाहिए। बिहार ने नौवीं फेल व्यक्ति को उपमुख्यमंत्री बना दिया इसके लिए भी उन्हें बिहार की जनता को आभार व्यक्त करना चाहिए। बिहार को जाति और धर्म में बाँटने के बावजूद उनकी पार्टी का अस्तित्व बिहार में बना रखा है उसके लिए उन्हें जनता का आभार जरुर करना चाहिए। बिहार को भू-माफिया, शराब माफिया रंगदारी के हवाले कर दिया फिर भी जनता ने उन्हें अपना नेता बनाया हुआ हैं। उसके लिए उन्हें जनता का आभार जरुर करना चाइए। बिहार के शिक्षित लोग मज़दूरी कर रहे हैं और अनपढ़ व्यक्ति नेता बनकर अपने रथ पर घूम रहे है उसके लिए उन्हें बिहार की जनता को आभार व्यक्त जरुर करना चाहिए। प्रशांत किशोर ने तेजस्वी को चुनौती दी की वह एक दिन भी पैदल चलकर बताए। उन्होंने कहा कि मैं पिछले दो वर्ष से बिहार के गाँव-गाँव में पैदल जाकर बिहार की समस्याओं से रूबरू हो रहा हूँ।जबकि वह अपने रथ में बैठकर मुरेठा बाँधकर पाक पकवान खाते हुए निकले है। अपनी आभार यात्रा पर। सुपौल के हर घर हर गाँव हर प्रखंड दस्तक देगा जन सुराज जन सुराज के शिल्पकार प्रशांत किशोर ने आज बुधवार को सुपौल नगर परिषद स्थित विलियम्स फील्ड पर प्रेस वार्ता कर जिले के पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। उसके बाद पिपरा प्रखंड के रतौली से अपनी पदयात्रा की शुरुआत की और कजही सींगीवन मेहा सिमर आदि जगहों पर जन सभा को संबोधित करते हुए रात्रि विश्राम के लिए किशनपुर प्रखंड के मेहा सिमर में बने जन सुराज कैंप पहुचें। जहां उन्होनें स्थानीय लोगों के साथ समस्याओं पर संवाद किया। कई जगहों पर फूलों की माला अंगवस्त्र पहनाकर लोगों ने उनका स्वागत किया। प्रशांत किशोर की पदयात्रा में बैंड-बाजा, ढोल-नगाड़ों के साथ कई जगहों पर आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं की भीड़ भी देखने को मिली।