AMIT LEKH

Post: महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस नेत्री ने सदस्यता चलाया गया

महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस नेत्री ने सदस्यता चलाया गया

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

महिला कांग्रेस नेत्री कुमारी स्वाति के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान चलाकर कर पार्टी को मजबूत करने कि काम किया गया है

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के पिपरा प्रखंड क्षेत्र में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देशानुसार रविवार को महिला कांग्रेस का 41वां स्थापना दिवस पिपरा प्रखंड के तुलापट्टी मे धूमधाम से मनाया गया। साथ ही महिला कांग्रेस नेत्री कुमारी स्वाति के नेतृत्व मे सदस्यता अभियान चलाकर कर पार्टी को मजबूत करने कि काम किया गया है। इस दौरान कांग्रेस नेत्री कुमारी स्वाति ने बताई कि पार्टी की ओर से चलाया जा रहा सदस्यता अभियान पूरी तरह से ओनलाइन है। इतना ही नही आज ही के दिन महिला कांग्रेस के बेवसाइट की भी शुरूआत हुई है। जिसके माध्यम से हर वर्ग की महिलायें पांच वर्षो के लिये कांग्रेस पार्टी की सदस्य बन सकती है। सदस्य बनने के लिये 100 रूपये कि ओनलाइन फीस जमा कराते ही हर महिला सदस्य को एक सदस्यता सर्टीफिकेट (रसीद) भी उसी समय ओनलाइन प्राप्त होगा। जिसके बाद आप कांग्रेस पार्टी के परिवार का हिस्सा बन जायेंगे। और अपनी मेहनत और लग्न से पार्टी को शीर्ष पर ले जाने मे मदद करेंगे।महिला को एकजुट करना मेरा मुख्य उद्देश है अपने क्षेत्र के महिलाओं के सवागीन विकास के लिए में हर सम्भव प्रयास करूंगी। इस दौरान विभा वर्मा ,ज्योति कुमारी, रीता देवी, कंचन देवी, सोनू देवी, अनार देवी, रेणु देवी, पूजा देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने सदस्यता ली।

Leave a Reply

Recent Post