AMIT LEKH

Post: बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में दो महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन सफल रहा

बगहा अनुमंडलीय अस्पताल के इमरजेंसी में दो महिलाओं का सिजेरियन ऑपरेशन सफल रहा

जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

अस्पताल में गूंजी किलकारियां परिजनों में खुशी का माहौल

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख

बगहा, (ए.एल.न्यूज़)। पश्चिम चंपारण जिला के बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में सर्जन डॉक्टर विजय कुमार के द्वारा इमरजेंसी में दो महिलाओं का सिजेरियन सफल ऑपरेशन किया गया। अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर एके तिवारी ने बताया कि इमरजेंसी में दो महिलाओं को डॉक्टर विजय कुमार व डॉ. एसपी अग्रवाल के द्वारा सफल सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। बतादे की अनुमंडलीय अस्पताल में नॉर्मल प्रेशव करने के लिए लाया गया था। जांच पड़ताल के बाद नॉर्मल डिलीवरी नहीं होने की संभावना थी और दोनों महिलाओं की हालत नाजुक थी। यदि इनका तुरंत सिजेरियन ऑपरेशन नहीं किया जाता तो जच्चा बच्चा दोनों का जान बचाना मुश्किल था। लेकिन अस्पताल में उपस्थित सर्जन डॉक्टर विजय कुमार के द्वारा दोनों महिलाओ का सिजेरियन किया गया जिसके बाद अस्पताल में किलकारी गूंज उठी। फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों खतरे से बाहर हैं। बतादे की इस माह में 9 महिलाओं का सिजेरियन सफल ऑपरेशन किया गया। साथ ही ऑपरेशन में जांच एवं दवाईया सभी निशुल्क दी गई। लिहाजा पीड़ितों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

Leave a Reply

Recent Post