AMIT LEKH

Post: विवादित सुस्ता के असमाजिक तत्वों और वीटीआर गश्ती दल के बीच झड़प, जांच में जुटी पुलिस 

विवादित सुस्ता के असमाजिक तत्वों और वीटीआर गश्ती दल के बीच झड़प, जांच में जुटी पुलिस 

जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

 

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख

बगहा, (ए.एल.न्यूज़)। पुलिस जिला स्थित विवादित सुस्ता गांव के असमाजिक तत्वों के साथ वनकर्मियों की झड़प होने की खबर है। वन प्रमंडल 2 के रेंजर राजकुमार पासवान ने बताया कि रविवार के दोपहर को वन कर्मियों की एक टीम कक्ष संख्या 26 में गश्ती कर रही थी। तभी सुस्ता गांव के कुछ लोगों ने जंगल मे गश्ती करने से मना किया।

विवादित सुस्ता का ढेग नाला

जब वनकर्मियों ने इसका विरोध किया तो लगभग 20 की संख्या आए विवादित सुस्ता के असामाजिक लोगों ने वनकर्मियों पर हमला कर दिया। संख्या में वनकर्मियों से ज्यादा होने के कारण वनकर्मी वहां से जान बचाकर भाग निकले। इस घटना की सूचना लिखित रूप में वाल्मीकिनगर थाने को दे दी गई है।बतादें की नेपाल के सुस्ता गांव के नागरिकों के द्वारा जबरन भारतीय भूमि को कब्जा कर लिया गया है।जो करीब सैकड़ों एकड़ों में है जिसका रसीद आज भी भारतीय किसानों के द्वारा कटाई जा रही है। यही नहीं नेपाल द्वारा वन विभाग की सैकड़ों एकड़ की वन भूमि को भी विवादित सुस्ता के लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है। इसके कारण दोनों तरफ के किसानों के बीच तनाव बना रहता है। साथ ही वीटीआर जंगल की वन संपदा के साथ वनों की भूमि पर भी सुस्ता में बसे असमाजिक तत्वों के द्वारा कब्जे की कोशिशें की जाती रही हैं। वहीं वन संपदा बेंत, बेशकीमती लकड़ियां व जंगली जानवरों के शिकार तस्करों के द्वारा की जाती है। जिस वजह से इस क्षेत्र में विवाद बना रहता है। इसी क्रम में वनकर्मियों के साथ सुस्ता के असमाजिक तत्वों के द्वारा धक्कामुक्की व मारपीट की की गई है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।जांच के परिप्रेक्ष्य में अग्रतर कार्यवाई की जाएगी।

Comments are closed.

Recent Post