AMIT LEKH

Post: राजद के राजभवन मार्च पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कसा तंज

राजद के राजभवन मार्च पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कसा तंज

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

कहा लालू-राबड़ी के शासनकाल में अपराधियों का था बोलबाला

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 
दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। देश में चल रहे भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत बिहार में भी अभियान जारी है। इसी को लेकर आज बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शेखपुरा पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का गर्मजोशी से स्वागत किया। विजय कुमार सिन्हा सबसे पहले शेखपुरा के बरबीघा पहुंचे। जहां जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। शेखपुरा सीमा टौल टैक्स से ही फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं उन्होंने बरबीघा के श्री कृष्ण सिंह चौक पर बिहार केशरी के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद डॉ श्री कृष्ण सिंह आई टी आई के प्रबंधक अरुण के साथ बिहार के पहले मुख्यमंत्री डॉ श्री कृष्ण के पैतृक गांव माऊर गए। जहां उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान बरबीघा में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा किया और कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। इसके बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला शेखपुरा पहुंचा। जहां स्टेशन रोड स्थित नगर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री शामिल हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की गति तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी है। भाजपा हर वर्गो का ध्यान में रखकर विकास कार्य करती है। जिसका नतीजा है कि देश का चौमुखी विकास हो रहा है। वही मीडिया द्वारा तेजस्वी यादव के जासूसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की क्या पहचान है। वह अपने मां पिता के पहचान पर हैं। जब उनके मां पिता की ही जासूसी नहीं की गई तो उनकी क्या होगी। वह सिर्फ हवा हवाई बयान बाजी करते हैं। जबकि राजद द्वारा पटना में किए गए अपराध के मुद्दे पर राजभवन मार्च के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके मां पिता के ही कार्यकाल में अपराधी का बोलबाला था। अभी अपराधी जेल की सलाखों में है। जबकि उन्होंने कहा कि हम तो चाहते हैं कि अपराधी पर कार्रवाई हो। साथ ही उन्होंने कहा कि राजद अपराधियों को ही संरक्षित कर लोकसभा और विधानसभा में टिकट का बंटवारा करती है ।

Leave a Reply

Recent Post