AMIT LEKH

Post: नहर में डूबी महिला, लाश बीस घंटा बीतने के बाद भी नहीं हुआ बरामद एन.एच.जाम

नहर में डूबी महिला, लाश बीस घंटा बीतने के बाद भी नहीं हुआ बरामद एन.एच.जाम

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

नहर में डूबी महिला का खबर लिखने टन नहीं लग सका पता, पुलिस ढूंढने में नही दिखाई दिलचस्पी तो आक्रोशित परिजनों ने चार घन्टे तक एनएच को किया जाम

तेईस घन्टे बाद घटनास्थल से लगभग सौ मीटर की दूरी से शव बरामद

सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र डपरखा कोसी कलौनी चौक के समीप एमबीसी नहर में बुधवार को दोपहर लगभग दो बजे डूबी पैंतीस वर्षीय दलित महिला की लाश नही मिलने के बाद।

फोटो : संतोष कुमार

आक्रोशित लोगों ने गुरुवार की सुबह सात बजे कोसी कलौनी चौक पर बांस-बल्ले के सहारे एनएच को जाम कर पुलिस के खिलाफ आक्रोश का इजहार किया। घटनास्थल पर विलम्ब से पुलिस को पहुंचने पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और टायर जलाकर आगजनी पर उतर आई। जाम के लगभग चार घन्टे के बाद लगभग ग्यारह बजे त्रिवेणीगंज थाना बीडीओ अभिनव भारती, सीओ प्रियंका सिंह के आश्वासन पर लोगों ने जाम हटाया। हालांकि तेईस घन्टे बाद लगभग बारह बजे स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद महिला की लाश को घटनास्थल से सौ मीटर मीटर की दूरी से बरामद कर लिया।

छाया : अमिट लेख

जिसके बाद पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया। सुबह जाम के दौरान नहर में डूबी मीरा देवी उम्र पैंतीस वर्ष के पति अरुण राम ने बताया कि बुधवार को दोपहर वे अपनी पत्नी मीरा देवी को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल से इलाज कराकर साथ में ही वापस घर जा रहे थे। अपने घर के समीप कोसी कॉलोनी में रिक्शा से उतार कर घर भेज दिया। लेकिन मीरा घर नही पहुंची लोगों ने बताया कि वह नहर में डूब गई है। जिसकी खोजबीन की जाने लगी लेकिन कोई पता नही चल सका। इस बीच त्रिवेणीगंज पुलिस भी पहुंची लेकिन नहर में डूबी महिला को ढूढने में कोई दिलचस्पी नही दिखाई। बीस घन्टे गुजर जाने के बाद स्थानीय लोगो ने एनडीआरएफ की टीम बुलाने की मांग करते हुए एनएच 327ई को जाम कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि महिला को नहर में ढूंढ कर बाहर निकाला जाए। जिससे उसका अंतिम संस्कार किया जा सके। कोसी कॉलोनी चौक पर लगा जाम की वजह से सड़क पर वाहनों की कतार लग गई। जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। मृतक महिला को चार संतान है। जिसमें एक पुत्री व तीन पुत्र शामिल है। इधर, मृतक महिला के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Comments are closed.

Recent Post