AMIT LEKH

Post: रसोइया संघ का जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन सम्पन्न

रसोइया संघ का जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन सम्पन्न

विशेष ब्यूरो मोतिहारी सुशांत सिंह की रिपोर्ट :

आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को अनुमंडल पदाधिकारी से मिलवाया

न्यूज़ डेस्क, जिला पूर्वी चम्पारण
सुशांत सिंह
– अमिट लेख
मोतिहारी, (ए.एल.न्यूज़)। बिहार राज्य विधालय रसोइया संघ जिला शाखा पूर्वी चंपारण का प्रदर्शन बांग्ला मध्य विद्यालय मोतिहारी से चलकर सदर अस्पताल होते हुए समाहरणालय पहुंचा और धरना में बदल गया। प्रदर्शन का नेतृत्व दिनेश प्रसाद कुशवाहा,कुमांति देवी, छविलाल महतो, सलेकुननेशा, शंभुशरण, मालती देवी, बिगन राम, सहाना खातुन कर रही थी। वही धरना को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश महासचिव कामरेड सरोज चौबे ने कहा कि मोदी नीतीश सरकार रसोइया को 1650 रुपये के पगार पर खटवा कर गुलाम सा व्यवहार कर रही है। वो रसोइयों के मानदेय बढ़ाने के बजाय रसोइया की नौकरी छिन लेने पर आमादा है। वह मध्याह्न भोजन योजना को एनजीओ को सौंप देने का कुचक्र रचा है। रसोइया संघ इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। धरना को संबोधित करते हुए भाकपा माले विधायक एवं केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड विरेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमलोग विधानसभा में लगातार रसोइयों के मांग को उठाते रहे हैं लेकिन एनडीए की डबल इंजन की सरकार रसोइयों के मांग पुरा नही कर रही है। 2025 में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है और इंडिया गठबंधन की सरकार बनाना है। धरना को संबोधित करते हुए जिला सचिव ने कहा कि 25 अगस्त 2024 से एनजीओ के खिलाफ जो अभियान चल रही थी आज उसकी परिणति हजारों रसोइयों के जिलाधिकारी के समक्ष प्रदर्शन के रुप में गोलबंदी हुई है। अगर सरकार रसोइयों के मांग पुरा नही करेगी तो आन्दोलन तेज होगा। आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन को देखते हुए मजिस्ट्रेट ने सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को अनुमंडल पदाधिकारी से मिलवाया कुमांति देवी, दिनेश प्रसाद कुशवाहा,मालती देवी सहाना खातुन, छविलाल महतो, गजेन्द्र सहनी सहित प्रदेश महासचिव कामरेड सरोज चौबे शामिल रही। धरना को भाकपा माले जिला सचिव प्रभुदेव यादव, राघव साह, भैरव दयाल सिंह जीतलाल सहनी ने भी संबोधित किया। धरना में शामिल उषा देवी, अनिता देवी,रेहाना खातुन, रामनरेश यादव, रितिक रोशन, प्रतिमा देवी, गजेन्द्र सहनी सगबरुन नेशा, ध्यानी साह, बेबी देवी,मीना देवी, मंटू कुमार भूलन पंडित, सायदा खातुन शिव यादव, चोखट पासवान, निर्मला देवी,बेला देवी कांति देवी, दीनानाथ प्रसाद बासुदेव साह रमावती देवी, भोला साह विशेश्वर प्रसाद कुशवाहा,नवल सहनी, शामिल रहे।

Leave a Reply

Recent Post