AMIT LEKH

Post: ढाका में भारी बारिश एवं संभावित बाढ़ को देखते हुए एसडीएम ने किया निरीक्षण एवं निर्देश

ढाका में भारी बारिश एवं संभावित बाढ़ को देखते हुए एसडीएम ने किया निरीक्षण एवं निर्देश

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट : 

हालात के मद्दे नजर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना (ढाका) द्वारा जल जमाव, संभावित बाढ़ एवं तटबंध का निरीक्षण किया गया

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (ए.एल.न्यूज़)। पूर्वी चम्पावत जिला में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ढाका निगर परिषद और सिकरहना अनुमंडल मुख्यालय की सभी गलियां और सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं। अबतर हालात के मद्दे नजर शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी सिकरहना (ढाका) द्वारा जल जमाव, संभावित बाढ़ एवं तटबंध का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी पदाधिकारी एवं अभियंता को अपने मुख्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। लालबकेया तटबंध के अभियंता को तटबंध का निरीक्षण करने एवं जल रिसाव की मरम्मती करने का निर्देश दिया गया। संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले पंचायत फुलवरिया,बलुआ गुवाबारी, गुरहनवा के निवासियों को सचेत किया गया, साथ ही बाढ़ आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया गया एवं जहां जहां पर रेन कट हुआ है। वहा पर जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता को शीघ्र उस रेन कट को भरने का निर्देश दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post