



विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :
बता दें कि पिछले कई सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर ही छठ पर्व का आयोजन किया जाता रहा है
न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार शाम अपने सरकारी आवास में भगवान भास्कर को अपने परिवार के निकट सदस्यों के साथ अर्घ्य अर्पित किया और राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री का यह आयोजन पूरी तरह पारिवारिक था। जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश के परिवार शामिल हुए थे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि यह अनुशासन का पर्व है। सूर्य देव से राज्य की प्रगति, सुख-समृद्धि की प्रार्थना करता हूं। बता दें कि पिछले कई सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर ही छठ पर्व का आयोजन किया जाता रहा है। जिसके बाद वह पटना के छठ घाटों के निरीक्षण के लिए निकलते हैं। इस बार उनके साथ छठ पर्व मनाने के लिए जेपी नड्डा भी पटना पहुंचे हैं। दोनों नेता छठ घाटों के लिए रवाना हो गए हैं।