AMIT LEKH

Post: लावारिश दिव्यांग जनों के बीच कम्बल का वितरण किया

लावारिश दिव्यांग जनों के बीच कम्बल का वितरण किया

हमारे एक संवाददाता, (ग्रामीण बगहा) कमलेश यादव की रिपोर्ट : 

प्रथम चरण के कंबल वितरण कार्यक्रम में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा दिव्यांगजन लाभान्वित हुए

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

कमलेश यादव

– अमिट लेख

वाल्मीकिनगर, (ए.एल.न्यूज़)। भारत नेपाल सीमा पर कड़ाके की ठंढ के मद्देनजर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय न्यास स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा लावारिस दिव्यांगजनों के बीच कंबल का वितरण किया गया।

फोटो : कमलेश यादव

संस्था के संरक्षक फौजी विद्यासागर राणा द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों को वितरित करते हुए संस्था के मैनेजिंग डायरेक्टर संगीत आनंद ने कहा कि ऐसे लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है, जो सड़कों के किनारे लावारिस दिव्यांग, विक्षिप्त और मानसिक बीमार के रूप में वर्षों से रह रहे हैं। 14 नवंबर 2012 से सुबह शाम दरिद्र नारायण भोज के माध्यम से ऐसे लोगों को हम भोजन भी प्रदान करते हैं। औरंगाबाद में भी ऐसे लोगों को सेवा दी जा रही है। बताते चलें कि फौजी विद्यासागर राणा स्वरांजलि सेवा संस्थान को निरंतर सहयोग प्रदान करते हैं। कंबल वितरण करते हुए संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा अंजु देवी ने बताया कि स्वरांजलि सेवा संस्थान द्वारा झारखंड ,उत्तर प्रदेश एवं सीमावर्ती मित्र देश नेपाल में भी समय-समय पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। सड़कों के किनारे, पेड़ के नीचे जीवन गुजारने वाले लावारिस दिव्यांग जनों को को हर दिन सुबह शाम भोजन दिया जाता है। सोशल प्लेटफॉर्म के सहयोग से ऐसे लोगों को उनके परिजनों से मिलवाने की भी कोशिश की जाती है। फौजी विद्यासागर राणा ने दूरभाष पर बताया कि यह सबसे बड़ा पुण्य का काम है । ऐसे लोगों में विशेष रूप से ईश्वर का वास होता है। महिला समाजसेवी स्वरांजलि सैगम ने बताया कि मानवीय संवेदनाओं को समझना ही इंसानियत की पहचान है। आगे भी मैं स्वरांजलि सेवा संस्थान को सहयोग प्रदान करती रहूंगी।

छाया : अमिट लेख

संस्था के संरक्षक राजेश गुप्ता ने कहा कि इस संस्था का काम सबसे अलग है। लावारिस दिव्यांगजनों के प्रति दया का भाव ,यथार्थ की धरातल पर इसे ही समाज सेवा कहते हैं। प्रथम चरण के कंबल वितरण कार्यक्रम में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा दिव्यांगजन लाभान्वित हुए। इस मौके पर समाजसेवो संगीत आनंद, अंजू देवी, निर्माता एचेल थारू की भूमिका सराहनीय रही। समय-समय पर संस्था को सहयोग प्रदान करने हेतु फौजी विद्यासागर राणा, पीडीएस के अध्यक्ष प्रमोद सिंह, वर्ल्ड मीडिया विजन दिल्ली के निर्देशक राजेश गुप्ता, नवरत्न प्रसाद, विद्यादित्य सिन्हा उर्फ संजू भैया, साहित्यकार सच्चिदानंद सौरभ, मुखिया खूब लाल बड़घडिया, वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार, नेपाल के धर्मपाल गुरु वशिष्ठ जी महाराज, पवन भट्टराई, विजय कुमार गुप्ता, एवं मोरल ग्रुप के गायक प्रभात रंजन सिंहआदि के प्रति आभार प्रकट किया गया।

Comments are closed.

Recent Post