AMIT LEKH

Post: हमसे भंगिया ना पिसाई से स्टेज पर आते ही धमाल मचाई कल्पना

हमसे भंगिया ना पिसाई से स्टेज पर आते ही धमाल मचाई कल्पना

कल्पना पटवारी ने हे गणेश के पापा हमसे भंगिया ना पिसाई से स्टेज पर आते ही की शानदार शुरुआत

दर्शक उनके गीतों पर उठे झूम

✍️ ब्यूरो अरुण कुमार ओझा

– अमिट लेख

जगदीशपुर/भोजपुर। जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति के तत्वाधान में वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रही मशहूर भोजपुरी गायिका कल्पना पटवारी।

उन्होंने स्टेज पर आते हैं दर्शकों को अपने गीतों पर झुमने को मजबूर कर दिया उन्होंने एक से बढ़कर एक अपने पुराने गानों को सुना कर अपना वही जलवा बिखेरा। स्टेज पर आते हीं उन्होंने अपने लोकप्रिय गाना-हमसे भंगिया ना पिसाई ए गणेश के पापा-से शुरुआत की्।

उन्होंने वीर कुंवर सिंह पर भी गाने के माध्यम से जलवा बिखेरा और उसके बाद कुछ दिन अउरी छुटी लेके रही एक बलम जी जैसे गीतों से दर्शकों एवं श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंत में जिला पदाधिकारी राज कुमार, स्थानीय विधायक राम विष्णु सिंह लोहिया, नगर पंचायत अध्यक्ष संतोष कुमार, अनुमंडल अधिकारी सीमा कुमारी, डीएसपी राजीव चंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर गायक छोटू बिहारी ने अपने गीत वीर कुंवर सिंह पर गाकर वाहवाही बटोरी, उसके बाद सोहर नृत्य भी प्रमुख रहा इसके अलावा सृष्टि भारती और भरत सिंह भारती ने भी अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर जदयू के जिलाध्यक्ष, बिहिया नगर पंचायत के चेयरमैन, पिरो नगर परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार, जिलाधिकारी अजय कुमार, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार, नगर पंचायत के जेई रोशन कुमार पांडे, प्रिंस कुमार, सफाई निरीक्षक चीकू जी, जदयू के वरिष्ठ नेता विनय मिश्रा, नगर के सभी वार्ड पार्षद, भाजपा नेता मिथलेश कुशवाहा, विवेक सिंह ,प्रदीप जी, आदित्य जी, सामाजिक कार्यकर्ताओं में अमन इंडियन, भोजपुरिया जन मोर्चा के अध्यक्ष भरत सिंह सहयोगी, चेयरमैन प्रत्याशी रहे सुरेंद्र शाह, पूर्व उप चेयरमैन अर्जुन प्रसाद, राजद प्रखंड अध्यक्ष भोला खान, शाहबाज वारिस खान, भाजपा नेत्री संध्या सिंह, नगर पंचायत के उप चेयरमैन धनपुरा देवी सहित अन्य गणमान्य लोग एवं तमाम जनता जनार्दन मौके पर मौजूद रहे। अंत में सभी गायकों कलाकारों को सम्मानित भी किया गया।

Recent Post