AMIT LEKH

Post: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वाले बिहार के 9 लोगों का नाम आया सामने

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में मरने वाले बिहार के 9 लोगों का नाम आया सामने

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

मिली जानकारी के अनुसार भगदड़ में बिहार के 9 लोगों की मौत हो गई है

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

दिवाकर पाण्डेय

-अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार की रात भारी भीड़ और अफरा-तफरी के कारण भगदड़ मच गई। जिसमें लगभग 18 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 9 महिलाएं, 5 बच्चे और 4 पुरुष शामिल हैं। कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल और लेडी हार्डिंग अस्पताल में किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। मिली जानकारी के अनुसार भगदड़ में बिहार के 9 लोगों की मौत हो गई है। रेलवे ने मृतकों का नाम जारी कर दिया है। रेलवे ने सभी 18 मृतकों का नाम और पता जारी कर दिया है।

1. आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ, निवासी बक्सर बिहार, उम्र 79 वर्ष
2. पूनम देवी पत्नी मेघनाथ, निवासी सारण बिहार, उम्र 40 वर्ष

3. ललिता देवी पत्नी संतोष, निवासी परना बिहार, उम्र 35 वर्ष

4. सुरुचि पुत्री मनोज शाह, निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 11 वर्ष

5. कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 40 वर्ष
6. विजय साह पुत्र राम सरूप साह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 15 वर्ष

7. नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान, निवासी वैशाली बिहार, उम्र 12 वर्ष

8.शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 40 वर्ष

9. पूजा कुमारी पुत्री राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 8 वर्ष

भगदड़ में जान गंवाने वालों के नाम..मृतकों में 14 महिलाएं हैं.

हादसे में इन 18 लोगों की मौत हो गई-

1. आहा देवी पत्नी रविन्दी नाथ, निवासी बक्सर बिहार, उम्र 79 वर्ष

2. पिंकी देवी पत्नी उपेन्द्र शर्मा, निवासी संगम विहार दिल्ली, उम्र 41 वर्ष

3. शीला देवी पत्नी उमेश गिरी, निवासी सरिता विहार दिल्ली, उम्र 50 वर्ष

4. व्योम पुत्र धर्मवीर, निवासी बवाना दिल्ली, उम्र 25 वर्ष

5. पूनम देवी पत्नी मेघनाथ, निवासी सारण बिहार, उम्र 40 वर्ष

6. ललिता देवी पत्नी संतोष, निवासी परना बिहार, उम्र 35 वर्ष

7. सुरुचि पुत्री मनोज शाह, निवासी मुजफ्फरपुर बिहार, उम्र 11 वर्ष

8. कृष्णा देवी पत्नी विजय शाह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 40 वर्ष

9. विजय साह पुत्र राम सरूप साह, निवासी समस्तीपुर बिहार, उम्र 15 वर्ष

10. नीरज पुत्र इंद्रजीत पासवान, निवासी वैशाली बिहार, उम्र 12 वर्ष

11. शांति देवी पत्नी राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 40 वर्ष

12. पूजा कुमारी, पुत्री राज कुमार मांझी, निवासी नवादा बिहार, उम्र 8 वर्ष

13. संगीता मलिक पत्नी मोहित मलिक, निवासी भिवानी हरियाणा, उम्र 34 वर्ष

14. पूनम पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी, महावीर एन्क्लेव, उम्र 34 वर्ष

15. ममता झा पत्नी विपिन झा निवासी, नांगलोई दिल्ली, उम्र 40 वर्ष

16. रिया सिंह पुत्री ओपिल सिंह, निवासी सागरपुर दिल्ली, उम्र 7 वर्ष

17. बेबी कुमारी पुत्री प्रभु साह, निवासी बिजवासन दिल्ली, उम्र 24 वर्ष

18. मनोज पुत्र पंचदेव कुशवाह, निवासी नांगलोई दिल्ली, उम्र 47 वर्ष सामिल है। बता दें कि भगदड़ में सबसे ज्यादा बिहार के 9, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के 8 और हरियाणा के एक लोग की मौत हो गई। यह घटना प्लेटफार्म 13 और 14 पर हुई। घटना के वक्त हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज महाकुंभ में जाने के लिए स्टेशन पर एकत्रित हो रहे थे और ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। रेलवे ने इस मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच का आदेश दिया है। संभावना जताई जा रही है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Recent Post