



विशेष ब्यूरो बिहार की जिलावार रिपोर्ट :
दर्दनाक मौत के बाद गांव में पसरा मातम का महौल
न्यूज डेस्क, राजधानी पटना
दिवाकर पाण्डेय
– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज)। बिहार के गोपालगंज जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां उचकागांव थाना क्षेत्र के बंकी खाल गांव में हृदयविदारक घटना घटी। इस हादसे में दो महिलाओं ने अपनी जान गंवा दी है। हादसा तब हुआ जब लोहे के एक गेट में करंट दौड़ गया। गेट खोल रही महिला को जब करंट लगा तो उसे बचाने के लिए दूसरी महिला दौड़ पड़ी और फिर वह भी करंट की चपेट में आ गई। पहली महिला का नाम संजू देवी बताया जाता है जो दशरथ शाह की पत्नी थी। उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि जिस गेट को वह खोलने जा रही हैं उसमे पहले से ही करंट दौड़ रहा है। संजू देवी के पति सूरत में रहकर काम करते है। जबकि वह खुद अपने मायके बंकी खाल गांव में रहा करती थी। इस हादसे के बाद परिजनों में मातम फ़ैल गया है। करंट लगने के बाद संजू देवी की मदद के लिए सड़क से गुजर रही दूसरी महिला रीमा देवी दौड़ती हुई आई लेकिन गेट के संपर्क में आते ही वह खुद भी हादसे का शिकार हो बैठी और अपनी जान से हाथ धो बैठी। हादसे की सूचना मिलते ही गांव के मुखिया प्रतिनिधि और वार्ड सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके कुछ देर बाद सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस भी आई और दोनों शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल हो।