AMIT LEKH

Post: 3 बच्चों के मां की 15 साल की किशोरी पर आया दिल, राजस्थान जाकर रचाई शादी

3 बच्चों के मां की 15 साल की किशोरी पर आया दिल, राजस्थान जाकर रचाई शादी

विशेष ब्यूरो बिहार की रिपोर्ट : 

दोनों के बीच सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के माध्यम से बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई

कृति ने नाबालिग लड़की से अपने प्रेम का इजहार किया और उसे शादी का प्रस्ताव दिया

पति के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

दिवाकर पाण्डेय

–  अमिट लेख

पटना, (ए.एल.न्यूज)। बिहार के दरभंगा जिला में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक 32 वर्षीय विवाहित महिला जो तीन बच्चों की मां है ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर समलैंगिक विवाह कर लिया। पुलिस ने महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच चल रही है। यह घटना 26 अप्रैल 2025 को सुर्खियों में आई। 32 वर्षीय विवाहित महिला कृति देवी अपने पति अनिल कुमार के साथ दरभंगा के लहेरियासराय थाना क्षेत्र में रहती थी। कृति की मुलाकात एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से मोबाइल फोन के जरिए हुई। दोनों के बीच सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के माध्यम से बातचीत शुरू हुई। जो धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। कृति ने नाबालिग लड़की को अपने प्रेम का इजहार किया और उसे शादी का प्रस्ताव दिया। इसके बाद कृति लड़की को अपने साथ राजस्थान ले गई, जहां उन्होंने एक मंदिर में गुप्त रूप से शादी कर ली। शादी के बाद कृति और नाबालिग लड़की दरभंगा लौट आईं। लेकिन इस रिश्ते की भनक कृति के पति अनिल को लग गई। अनिल ने अपनी पत्नी और नाबालिग लड़की को एक साथ पकड़ लिया और मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कृति और अनिल को हिरासत में ले लिया। नाबालिग लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। दरभंगा पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कृति और नाबालिग के बीच संबंध कितने समय से चल रहे थे और क्या इसमें किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता थी।नाबालिग की मेडिकल जांच की जा रही है, और उसके बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कृति और अनिल के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं, ताकि उनके बीच हुई बातचीत का विश्लेषण किया जा सके। सोशल मीडिया पर भी यह मामला वायरल हो गया है, जहां लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Recent Post