बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
नौतन के खड्डा में मनरेगा की 3 अलग अलग योजनाओं के 1 ही मजदूरों वाली फोटो से 238 की बन रही फर्जी हाजरी
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। पश्चिमी चंपारण जिला के नौतन प्रखंड के खड्डा पंचायत में मनरेगा योजना में 3 अलग अलग योजनाओं में 1 ही मजदूरों वाली फोटो को एनएमएमएस पर अपलोड कर हाजरी बनाने का सिलसिला लगातार जारी है।बताया जाता है कि दिनाँक 25/5/25 को भी एनएमएमएस पर अपलोड फोटो में जो मजदूरों वाली फोटो वार्ड 15 में गोरख साह के खेत से क़यामत मियाँ के खेत तक बांध जीर्णोद्धार योजना में लगाई गई है वही मजदूरों वाली फोटो दूसरी योजना वार्ड 12 में पुरंदरपुर पुल से हीरा प्रसाद के खेत तक बांध जीर्णोद्धार योजना में भी लगाई गई है फिर उसी फोटो को तीसरी योजना जो भगवर साह के खेत से सुनील प्रसाद के खेत तक बांध जीर्णोद्धार योजना में लगाई गई है।
नौतन के खड्डा में मनरेगा की 3 अलग अलग योजनाओं के 1 ही मजदूरों वाली फोटो से 238 की बन रही फर्जी हाजरी
पहली योजना में जहां 81 मजदूरों की हाजरी चल रही है वही दूसरी योजना में 50 तथा तीसरी योजना में 74 यानी कुल 205 मजदूरों की फर्जी हाजरी चल रही है।यानी एनएमएमएस पर अपलोड फोटो के अनुसार एक ही मजदूर 3 अलग अलग योजनाओं में एक ही समय काम कर रहे है। वही ग्रामीण सूत्रों के अनुसार तीनो योजनाओं में फर्जी हाजरी बनाकर सरकार को लाखों रुपये का चूना लगाया जा रहा है।वही ग्रामीण सूत्र बतातें है कि पंचायत में मनरेगा योजना से लगभग आधा दर्जन कार्य मे सैकड़ों मजदूरों की फर्जी हाजरी बन रही है।हालांकि विगत दिनों इस मनरेगा पीओ रंजीत कुमार ने दूरभाष पर बताया था कि वे स्वयं कार्यस्थल की जांच करेंगे लेकिन अभी तक कार्यस्थल की जांच नही हुई और लगातार अनियमितता जारी है।








