AMIT LEKH

Post: गांधी आश्रम में राहुल गांधी जी का प्रेस वार्ता एवं वोट चोरी साक्ष्य का चला विडियो 

गांधी आश्रम में राहुल गांधी जी का प्रेस वार्ता एवं वोट चोरी साक्ष्य का चला विडियो 

पटना ब्यूरो की रिपोर्ट :

गांधी आश्रम में राहुल गांधी जी का प्रेस वार्ता एवं वोट चोरी साक्ष्य का चला विडियो 

न्यूज़ डेस्क, राजधानी खबर 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख

मोतिहारी (ए.एल.न्यूज)। वोट चोरी लोकतंत्र की हत्या राहुल गांधी के आरोपों का समर्थन करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने जिला कांग्रेस कार्यालय, गांधी आश्रम में राहुल गांधी जी का प्रेस वार्ता एवं वोट चोरी साक्ष्य का विडियो चलाया गया।देश में हो रही वोट चोरी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उठाए गए गंभीर आरोपों और शुरू किए गए राष्ट्रीय अभियान का समर्थन करते हुए, पूर्वी चम्पारण जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने आज जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा वोट चोरी सिर्फ़ एक चुनावी गड़बड़ी नहीं, बल्कि यह भारत के लोकतंत्र और संविधान पर सीधा हमला है। राहुल गांधी जी ने देश के सामने जो तथ्य और सबूत रखे हैं, वे किसी भी लोकतंत्र के लिए चेतावनी की घंटी हैं।

चुनाव आयोग बीजेपी के साथ मिलीभगत कर वोट चोरी कर रहा है।

वोट चोरी के लिए 5 तरीके अपनाए जा रहे हैं  

मतदाता सूची में जानबूझकर गड़बड़ी करना।

फर्जी पहचान पत्र का इस्तेमाल।

 बूथ कैप्चरिंग।

 गरीब, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग को डराना-धमकाना।

प्रशासनिक दबाव और चुनावी मशीनरी का दुरुपयोग।

चुनाव आयोग को सबूत सौंपे गए – इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट, बूथ फुटेज और विस्तृत आंकड़े।

 देशभर में वोट चोरी का संगठित खेल खेला जा रहा है, जो चुनावी प्रक्रिया को कमजोर कर रहा है।

मैं राहुल गांधी जी के हर शब्द से सहमत हूँ। जो लोग वोट चोरी को ‘राजनीतिक रणनीति’ कहते हैं, वे दरअसल जनता के अधिकारों पर डाका डाल रहे हैं। लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी ताकत है, और इसे छीनना उसकी आवाज़ और भविष्य छीनना है।

ई० शशिभूषण राय ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार से मांग की—

सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में वोट चोरी के आरोपों की जांच।

सभी राज्यों की वोटर लिस्ट का डिजिटलीकरण और वास्तविक समय में सार्वजनिक करना।

हर मतदान केंद्र पर उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे और उनकी रिकॉर्डिंग को चुनाव के बाद सार्वजनिक करना।

 दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और चुनावी प्रक्रिया में उनकी आजीवन अयोग्यता।

मतदाता जागरूकता अभियान ताकि कोई भी व्यक्ति दबाव, लालच या डर के कारण अपना वोट न गंवाए।

यह लड़ाई केवल कांग्रेस या किसी एक पार्टी की नहीं है, यह हर उस नागरिक की है जो लोकतंत्र में विश्वास करता है। अगर आज आप चुप रहेंगे, तो कल आपका वोट भी आपके बिना किसी और के नाम से पड़ जाएगा। इसलिए सतर्क रहें, बूथ तक जाएँ, और अगर कहीं भी गड़बड़ी देखें तो तुरंत शिकायत दर्ज कराएँ।

कार्यक्रम के समापन के बाद दर्जनों लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्यता दिलाया गया।

मौके पर प्रो० विजय शंकर पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, किरण कुशवाहा,पप्पू रंजन मिश्रा,सतेन्द्र तिवारी, इमरान हाशमी, मुन्ना पाण्डेय, ऋषि सिंह, रविन्द्र तिवारी,आबीद हुसैन, ओशैदूर् रहमान, बजेन्द्र तिवारी, यादवलाल पसवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Comments are closed.

Recent Post