बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर में स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ जांच शिविर में नगर निगम के सैकड़ों महिला पुरुषों सफाई कर्मियों की जांच और इलाज
बीते वर्षों की कोरोना त्रासदी की महामारी को सबके लिए चेतावनी बताकर महापौर ने की सबके नियमित स्वास्थ्य जांच की अपील
नगर निगम के एक एक सफाई कर्मियों की स्वास्थ्य जांच, इलाज और मुफ़्त दवा के साथ लगाया गया टिटनेस से बचाव के लिए निःशुल्क टीका
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में स्वच्छ भारत मिशन की अनिवार्यता के तहत नगर निगम कार्यालय परिसर के सम्राट अशोक भवन के सभागार में आयोजित दो दिवसीय स्वास्थ शिविर में सैकड़ों स्वच्छता सेनानी महिला पुरुषों सफाई कर्मियों का विधिवत स्वास्थ परीक्षण किया गया।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने शिविर में पहुंचे सफाईकर्मियों को नगर निगम के स्वच्छता और “स्वच्छ भारत मिशन” सेनानी और अभियान दूत करार दिया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि अपने शारीरिक स्वास्थ्य की देखभाल हम सभी को निश्चित ही अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
क्योंकि कोरोना जैसी महामारी ने हम सबको सिखा दिया है कि जब हम शरीर से लाचार हो जाते हैं,तब हमारे अपने सगे संबंधी में हमसे दूरी बना लेते हैं। इसके साथ महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर दर्जभर नर्सिंग स्टाफ के साथ चार महिला पुरुष चिकित्सा अधिकारी गण ने हमारे एक एक स्वच्छता सेनानी और उनके आश्रित परिजनों की निःशुल्क स्वास्थ जांच और इलाज किया है। वही शिविर के बाबत नगर निगम के उपायुक्त मोहम्मद शाहिद ने बताया कि 11 एवं 12 मार्च को सफाई मित्र सुरक्षा शिविर के अंतर्गत मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया है। इस मेडिकल कैंप का शुभारंभ महापौर के द्वारा किया गया। इस कैंप में सफाई मित्रों एवं उनके संबंधियों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा का वितरण किया जा रहा है। शिविर आयोजन में नगर निगम के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी अशफाक अहमद, स्वच्छता निरीक्षक मोहम्मद तबरेज आलम,जुलुम साह आदि की महत्पूर्ण भागीदारी रही।








