बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
बेतिया शहर में निकाली गई जागरूकता रैली
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। 15 अगस्त सुबह 8:00 बजे ओम शांति नगर, प्रभु उपवन भवन (संत घाट) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय से जुड़े भाई-बहनों के साथ ब्रह्माकुमारी अंजना दीदी ने राष्ट्रध्वज फहराते हुए उपस्थित सभी राष्ट्र के सम्मान में सलामी दिया और राष्ट्रगान भी किया गया। 11:00 बजे सुप्रिया रोड स्थित संगम भवन से रक्तदान जागरूकता रैली विद्यालय से जुड़े सभी भाई बहनों के साथ सुप्रिया रोड में निकाली गई, जिसमें मुख्य रूप से बी के अंजना दीदी जी और संस्था से जुड़े हुए भाई, बहन, माता के द्वारा शहर के लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरणा भरी शब्दों से जागरूक और प्रेरणा देने का कार्य किया गया। वर्तमान समय में पूरे भारत में हर व्यक्ति को कभी ना कभी रक्त की जरूरत पढती ही है। जो समय पर न मिलने के कारण बहुत सारे पेशेंट शरीर छोड़ देते है । पर यह भी एक महान कार्य है, जिसमें हर मनुष्य को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। 25 अगस्त को होटल रिद्धि सिद्धि में सुबह 10:30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन प्रारंभ किया जाएगा। जिसमें सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना है और रक्तदान करने का सौभाग्य प्राप्त करना है। भारत माता की एक बहुत ही अच्छी झांकी शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए निकाली गई और रक्तदान पर एक सुंदर गीत के द्वारा रक्तदान करने का जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लाल बाजार, कलेक्ट्रेट, छावनी होते हुए कार के द्वारा सूचना शहर के लोगों को दी गई।








