AMIT LEKH

Post: वैदिक विधि विधान से शंख, घंट और झालर झूमर की ध्वनि के बीच मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : गरिमा

वैदिक विधि विधान से शंख, घंट और झालर झूमर की ध्वनि के बीच मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव : गरिमा

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

नगर के लाल बाजार स्थित गोपीनाथ पंचायती मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का किया गया भव्य आयोजन

मध्य रात्रि में वैदिक मंत्रोचार के बीच लड्डू गोपाल का गंगाजल और कच्चे दूध और पंचामृत से अभिषेक करा कर किया गया जन्मोत्सव का आयोजन

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण

मोहन सिंह

–  अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। नगर निगम बेतिया की महापौर गरिमा देवी सिकारिया और मंदिर के अध्यक्ष रोहित कुमार सिकारिया के नेतृत्व में नगर के लाल बाजार स्थित गोपीनाथ पंचायती मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन एवं पूजा शनिवार को आधी रात बाद तक विधि विधान से संपन्न किया गया।

फोटो : मोहन सिंह

जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तजन के साथ आयोजन समिति के सदस्यगण की भरपूर भागीदारी रही। विधि विधान से पूजा के बाबत महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि जन्माष्टमी के दिन सबसे पहले मंदिर परिसर और कृष्ण कन्हैया के आसन की साफ सफाई कर के आकर्षक रूप में सजाया गया। मध्य रात्रि के समय जन्मोत्सव में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप मूर्ति को विधिवत स्नान करा कर नए और विशेष प्रकार के वस्त्रों को तैयार कराया गया। पुनः कान्हा का पालना को भी सजाया गया।

छाया : अमिट लेख

फिर वैदिक मंत्रोचार के बीच लड्डू गोपाल का गंगाजल और कच्चे दूध और पंचामृत से अभिषेक किया गया। बाल गोपाल को साफ वस्त्र से पोछकर वस्त्र, मुकुट और फूलों की माला पहनाएं कान्हा जी का श्रृंगार कर के वैदिक विधि विधान से घड़ी घंट और झालर झूमर बजाकर जन्मोत्सव पूजा पारंपरिक रूप से गरिमा देवी सिकारिया एवं रोहित सिकारिया द्वारा की गई। मौके पर मंदिर समिति के सचिव गोपाल केडिया, अंजनी जोशी, संजय उदयपुरिया, सुभाष उदयपुरिया, शंकर नाई इत्यादि का अहम योगदान रहा।

Comments are closed.

Recent Post