बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
महापौर गरिमा देवी सिकारिया द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से “मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास के तहत 13.19 करोड़ से अधिक वाली नगर निगम की तीन बड़ी योजनाओं” के शिलान्यास के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार और अभिनंदन जताया गया है
कुल 13,19,25,700 रूपये लागत से मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत स्वीकृत नगर निगम क्षेत्र की तीनों योजनाओं को महापौर ने बताया बेहद उपयोगी
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सोमवार को नगर निगम की 13.19 करोड़ से अधिक की तीन बड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं शिलान्यास किया गया। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तौर पर चयनित नगर निगम क्षेत्र में सड़क-नाला निर्माण की इन तीन योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने समाचार-पत्रों को भेजे एक विज्ञप्ति के माध्यम से उनका सादर अभिनंदन और अभिवादन किया है। जिसमें महापौर श्रीमति सिकारिया द्वारा बताया गया है, कि, इसमें मनुआपुल मुख्य सड़क एनएच -727 से जमादार टोला होते हुए कालीबाग ओपी चौक के नजदीक ब्यास प्रसाद के घर तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण की 9,50,37,200 की योजना बेहद महत्वपूर्ण और उपयोगी है। इसके साथ ही संत तेरेसा जाने वाली सड़क में खिरी के पेड़ से कमलनाथ नगर चौक होते हुए एनएच- 727 मेन रोड तक पीसीसी सड़क एवं नाला निर्माण वाली 1,43,01,500 की योजना शामिल है। वही केआर स्कूल के पूर्वी बाउंड्री से आंबेडकर चौक एवं आशा नगर होते हुए छोटी नहर तक पीसीसी सड़क निर्माण की 2,25,87,000 की वर्षों से बदहाल सड़क के नव निर्माण कार्य का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा किया गया है। इस उपलब्धि को लेकर अपने विज्ञप्ति में महापौर श्रीमति सिकारिया ने जताया है कि “हमारे नगर निगम क्षेत्र के लिए बेहद जरूरी इन तीनों सड़कों का पीसीसी” बन जाने से मेरे कठिन प्रयास के फलित होने के साथ हमारी बड़ी लंबी प्रतीक्षा का सुखद अंत होगा।








