AMIT LEKH

Post: स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मदरसा के छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जाँच

स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत मदरसा के छात्राओं की हुई स्वास्थ्य जाँच

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

महावारी स्वच्छता, पोषण परामर्श के साथ स्वस्थ जीवन के बताए गए उपाय

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत जिले के सभी प्रखंडों के विद्यालय के बालिकाओं की स्वास्थ्य जाँच की जा रही है। इसी अभियान के तहत आज मदरसा कासीमूल उलूम बसंतपुर प्रखंड बगहा 1 में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया, जहाँ लड़कियों की एनीमिया, वजन आदि की जाँच की गईं। मौके पर आरबीएस के जिला समन्वयक डॉ रंजन कुमार मिश्रा ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया था, जिसमें चिकित्सकों के द्वारा 150 से अधिक छात्राओं की स्वास्थ्य जाँच की गईं। उन्होंने बताया की जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण भी किया जा रहा है। भारत सरकार के द्वारा 02 अक्टूबर तक देश मे राष्ट्रव्यापी मुहीम चलाया जा रहा है, जिसमें महिलाओं एवं बच्चियों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने पर कार्यक्रम संचालित है। वहीं 09 से 14 वर्ष तक की बालिकाओं को एचपीवी का टीका भी दिया जा रहा है। सभी स्वस्थ लड़कियों को यह टीका लेना चाहिए। इस अवसर पर कैंप में दवाइयों का वितरण किया गया। मौके पर महावारी स्वच्छता, पोषण परामर्श के साथ स्वस्थ जीवन के उपाय डॉ रंजन मिश्र, डॉ प्रभात कुमार, प्रधानाध्यापक हयात अहमद ने बताए। इस अवसर पर आरबीएसके डीसी डॉ रंजन मिश्रा, डॉ प्रभात कुमार, डॉ अंजुम आरा,प्रधानाध्यापक हयात अहमद, शिक्षक मो. वलीउल्लाह, फरमाशिस्ट साकेत बिहारी, शरण, कॉउंसलर राजकिशोर शर्मा, ए एन एम रेणु कुमारी व अन्य उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post