AMIT LEKH

Post: महुआ टीवी ने ‘महुआ मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन कर चुनावी रुझान हेतु जनता का नब्ज़ टटोला

महुआ टीवी ने ‘महुआ मंथन’ कार्यक्रम का आयोजन कर चुनावी रुझान हेतु जनता का नब्ज़ टटोला

बेतिया से हमारे ब्यूरो की रिपोर्ट :

कार्यक्रम के अंत में महुआ टीवी के प्रधान संपादक श्री इक़बाल ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार सह ‘अमिट लेख’ के उप-संपादक श्री मोहन सिंह सहित अन्य उपस्थित मीडिया कर्मियों को महुआ टीवी के मोमेंटो के साथ अंग-वस्त्र प्रदान कर अपने हाथों से सम्मानित किया

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

अमित तिवारी

– अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)।  बीते दिवस जिला मुख्यालय के सुप्रिया रोड स्थित होटल रेडीयेन्ट में प्रसिद्ध महुआ खबर टीवी चैनल की ऒर से बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के मद्देनज़र राजनितिक दल के उम्मीदवार, आम जनता और स्थानीय मीडिया कर्मियों की उपस्थिति में “महुआ मंथन” कार्यक्रम आयोजित कर बिहार में आसन्न चुनाव के बाबत जनता के नब्ज़ को टटोला।

‘अमिट लेख’ के उप-संपादक को मोमेंटो देकर सम्मानित करते महुआ टीवी के प्रधान संपादक आसिफ इक़बाल

इस कार्यक्रम में महुआ टीवी के प्रधान संपादक आसिफ इकबाल, बिहार-झारखण्ड के स्टेट हेड  मुकेश जी, एंकर शाबा, वरिष्ठ पत्रकार मोहन सिंह, महुआ टीवी के जिला संवाददाता अजय शर्मा सहित नगर के गणमान्य व्यवसायी सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त सामाजिक समरसता के लिए जाने जानेवाले सिकटा विधायक वीरेंदर गुप्ता सहित दर्जनों लोग उपस्थित होकर बिहार के आसन्न विधानसभा चुनाव के उपलक्ष्य में अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में महुआ टीवी के प्रधान संपादक श्री इक़बाल ने जिले के वरिष्ठ पत्रकार सह ‘अमिट लेख’ के उप-संपादक श्री मोहन सिंह को महुआ टीवी के मोमेंटो के साथ अंग-वस्त्र प्रदान कर अपने हाथों से सम्मानित किया। महुआ टीवी के इस कार्यक्रम की लोगों ने मीडिया क्षेत्र में एक काफ़ी सराहनीय कदम बताया।

Comments are closed.

Recent Post