AMIT LEKH

Post: मोतिहारी के छतौनी मे चलीं गोली पांच घायल, एक की मौत

मोतिहारी के छतौनी मे चलीं गोली पांच घायल, एक की मौत

मठिया चौक स्थित वार्ड सात मे गैंगवार मे हुई गोलीबारी में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

✍️ रामबालक राम, जिला ब्यूरो

– अमिट लेख

मोतिहारी, (अपराध)। छतौनी थाना क्षेत्र के मठिया चौक स्थित वार्ड सात मे गैंगवार मे हुई गोलीबारी में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिसमें एक की मौत हो गयी है। शेष चार की रहमानिया मेडिकल सेंटर में इलाज जारी है। मृतक मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा निवासी 20 बर्षीय प्रिंस कुमार बताया गया है। वही घायलों में विराट उर्फ राजा कुमार, विराज, देवा कुमार, यश प्रकाश सहित चार शामिल हैं। घटना की सूचना पर छतौनी थाना पुलिस मौके पर पहुंच घटनास्थल से एक मैगजीन व छह खोंखा बरामद किया है और मृतक के शव को अपने कब्जे में कर घटना की पडताल मे जूट गयी है। पुलिस घटना के कारणों का तहकीकात कर रही है। वही पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक प्रिंस उक्त मुहल्ले में किसी शादी समारोह में भाग लेने आया था। जानकारी देते हुए छतौनी थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि घटित घटना के संबंध में जानकारी संग्रह किया जा रहा है।

Recent Post