AMIT LEKH

Post: बिहार में 4 मई तक आंधी-पानी का अलर्ट जारी

बिहार में 4 मई तक आंधी-पानी का अलर्ट जारी

प्रदेश में 4 मई तक आंधी-पानी का अलर्ट जारी, बीते 24 घंटे में यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

सिवान के जीरादेई में सर्वाधिक वर्षा 19.0 मिमी किया गया दर्ज

✍️ टीम, अमिट लेख

पटना, (मौसम)। मंगलवार को पटना समेत कई शहरों में सुबह के समय रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में भी सामान्य से तीन से चार डिग्री की गिरावट आई है। राजधानी समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के 38 जिलों में आंधी-पानी, बिजली चमकने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। झोंके के साथ 30-40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में नमी युक्त हवा आ रही है। वहीं एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पूर्वी बांग्लादेश के आसपास बना हुआ है। इनके प्रभाव से चार मई तक वर्षा की गतिविधियां बने रहने का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटों के दौरान पटना समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। सिवान के जीरादेई में सर्वाधिक वर्षा 19.0 मिमी दर्ज किया गया। वहीं पटना में 7.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पटना के अधिकतम तापमान में छः डिग्री की गिरावट के साथ तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में सामान्य से चार डिग्री गिरावट के साथ 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना समेत, भोजपुर, डेहरी, बक्सर, बांका, सुपौल, फारबिसगंज, मोतिहारी, भोजपुर के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। मौसम विज्ञानी संजय कुमार ने बताया कि चार मई के बाद मौसम में बदलाव आएगा। अप्रैल में प्रदेश में सामान्य से 32 फीसदी अधिक वर्षा दर्ज की गई। पटना में 7.8 मिमी, मुजफ्फरपुर में 0.8 मिमी, छपरा में 4.3 मिमी, रोहतास के डेहरी में 16.0 मिमी, भोजपुर में 5.0 मिमी, औरंगाबाद में 3.5 मिमी, सिवान के जिरादेई में 19.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग ने राजधानी समेत प्रदेश के बक्सर, कैमूर, रोहतास, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बांका, भागलपुर, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज समेत अन्य जिलों में तेज हवा का प्रवाह होने के कारण येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बीते 24 घंटों के दौरान बक्सर सबसे गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का अधिकतम तापमान छः डिग्री गिरकर 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बेगूसराय में 29.5 डिग्री, नालंदा में 29.7 डिग्री, गया में 32.3 डिग्री, नवादा में 31.5 डिग्री, जमुई में 30.2 डिग्री, भोजपुर में 31.5 डिग्री, औरंगाबाद में 33.4 डिग्री, मुजफ्फरपुर में 30.0 डिग्री, मोतिहारी में 30.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Comments are closed.

Recent Post