बगहा से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट :
प्रियंका ने कहा की यहाँ की मिट्टी में आजादी की लड़ाई में शहीद हुये हमारे शहीदों का खून सना है जिसमें आपका, हमारा और पूरे देशवासियों के पूर्वजों का खून समाहित है
न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला
अमिट लेख टीम के साथ जगमोहन काजी
– अमिट लेख
बगहा/हरनाटांड़, (ए.एल.न्यूज़)। कांग्रेस महासचिव औऱ स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी ने पश्चिम चम्पारण के वाल्मीकिनगर विधानसभा अंतर्गत हरनाटांड़ में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर जमकर हमला बोला है।

थरूहट की राजधानी हरनाटांड़ में थारू आदिवासी युवतियों के साथ प्रियंका गांधी ने पारंपरिक झमटा नृत्य पर ठुमके भी लगाये। दरअसल दूसरे चरण में 11 नवंबर को होनें वाले मतदान पूर्व कांग्रेस नेत्री प्रियंका गाँधी वाल्मीकिनगर से महागठबंधन के कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगने बगहा के हरनाटांड पहुंची, जहाँ उन्होंने हस्तकरघा उद्योग से जुड़ी महिलाओं से मिलकर उनका हाल जाना औऱ बापू के कर्मभूमि का नमन किया।

इस दौरान प्रियंका गांधी ने डबल इंजन की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि दिल्ली से रिमोट के जरिये बिहार सरकार चल रही है। क्योंकि पीएम मोदी को देश की चिन्ता नहीं है। हमारे पिता की शहादत को याद कीजिये। आज वोट चोरी कर ये लोग गद्दी पर बैठे हैं।
मोदीजी को देश की चिंता नहीं है लेकिन कांग्रेस के मंच पर तेजस्वी की तस्वीर नहीं है इसकी चिंता जरूर है…! बताया जा रहा है की प्रियंका गाँधी ने जनसभा में पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा की उन्हें पूंजी पतियों की चिंता है आज देश में सरकारी नौकरियां कम हुई हैं और हर जगह ठेकेदारी व्यवस्था लागू हुई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है, रोजी रोजगार के लिए वह पलायन कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार को इसकी चिंता नहीं है।

लिहाजा आज अंग्रेजी साम्राज्य से कम नहीं है मोदी जी की यह सरकार। बता दें की कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी बुधवार को बाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र के हरनाटांड़ में चुनावी आमसभा को संबोधित कर रही थीं इसी दौरान उन्होंने केंद्र औऱ राज्य सरकार पर जमकर प्रहार किया।
उन्होंने कहा कि बिहार की सरकार केंद्र से संचालित हो रही है बावजूद इसके पीएम की सभा में सीएम नहीं दिख रहे हैं। बिहार के एनडीए सरकार पर प्रहार करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 20 सालों के उनके शासनकाल में राज्य में बेरोजगारी बढ़ी है, पलायन बढ़ा है और शिक्षा व्यवस्था चौपट हुई है। किसानों को उनके फसल का मूल्य नहीं मिला है और अस्पतालों की स्थिति बदहाल हुई है। उन्होंने लोगों से शिक्षा, रोजगार, महिला सशक्तिकरण पर इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

एक बात साफ है की अबकी बार पश्चिम चम्पारण के बगहा और बाल्मिकीनगर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा और जदयू खेमें को भारी पटखनी मिलने की सम्भावना प्रबल हो गयी है। जदयू के वोट बैंक माने जानेवाले भोले-भाले थारु और आदिवासियों में देश की बेटी का नारा भी आज बुलंद हो गया। मंच तो मंच कांग्रेस की पहचान और राष्ट्रीय निशान चरखा उद्योग पहुँच बुनकर हस्तकरघा उद्योग से जुड़ी उद्यमी महिलाओं के साथ बैठकर कांग्रेस नेत्री प्रियंका ने उनके स्वाभिमान में कांग्रेस के बलिदान को याद कराते हुये क्या ऐसा पाठ पढ़ाया की सभा उपरान्त थरूहट क्षेत्र में भी बदलो बिहार के नारे गूंजने लगे है।

सत्ता के सिंहासन से कांग्रेस को परिवारवाद का नारा देकर सम्बोधित करने वाले कुर्सी लिप्सा से जुड़े नेताओं पर गरजते हुये सभा मंच से प्रियंका ने जब कांग्रेस और देशवासियों के कतरा-कतरा खून और बलिदान की याद दिलाई तो अमूमन आम जनों की आँखे नम होती भी देखी गयी। प्रियंका ने कहा की यहाँ की मिट्टी में आजादी की लड़ाई में शहीद हुये हमारे शहीदों का खून सना है जिसमें आपका, हमारा और पूरे देशवासियों के पूर्वजों का खून समाहित है। अमिट लेख के आकलन के मुताबिक इस सीट पर कांग्रेस और जदयू में सिधी और कड़ी टक्कर है, जिसमें थरूहट क्षेत्र में बहुत वर्षों बाद कांग्रेस का पंजा मजबूत होने से जदयू खेमें की धड़कने बढ़ी नजर आ रही है।








