AMIT LEKH

Post: नीतीश कुमार का “राजनीतिक सफरनामा”

नीतीश कुमार का “राजनीतिक सफरनामा”

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

नीतीश अपने करियर में कुल 6 बार लोकसभा सांसद रहे

इस दौर में वे केंद्र सरकार (अटल बिहारी वाजपेयी सरकार) और बिहार की राजनीति के बीच संतुलन बनाते रहे

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण 

मोहन सिंह

–  अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)।
📅 1985: राजनीतिक जीवन की पहली जीत। हरनौत (Harnaut) सीट से पहली बार विधायक (MLA) बने।

📅 1989: बिहार से दिल्ली का रुख। बाढ़ (Barh) लोकसभा सीट से पहली बार सांसद (MP) चुने गए।

वे अपने करियर में कुल 6 बार लोकसभा सांसद रहे।
इस दौर में वे केंद्र सरकार (अटल बिहारी वाजपेयी सरकार) और बिहार की राजनीति के बीच संतुलन बनाते रहे।

📅 1998 – 1999:

रेल मंत्री (Railway Minister) – पहला कार्यकाल।

भूतल परिवहन मंत्री (Surface Transport Minister)।

📅 1999 – 2000: कृषि मंत्री (Agriculture Minister) का पद संभाला।

📅 मार्च 2000: ☝️ पहली बार मुख्यमंत्री (1st Time CM) : मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश ने पहली बार  शपथ ली, लेकिन बहुमत साबित न कर पाने के कारण सिर्फ 7 दिनों में सरकार गिर गई।

📅 2001 – 2004: दोबारा केंद्र में रेल मंत्री (दूसरा कार्यकाल) बने।

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री के रूप मे सपथ का रिकॉर्ड (2005 – 2025) 🏛️

यहाँ से उन्होंने बिहार की राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत की और रिकॉर्ड 10 बार शपथ ले रहे हैं ।

📅 नवंबर 2005: ✌️ दूसरी बार शपथ पूर्ण बहुमत (NDA) के साथ सत्ता में वापसी।

📅 नवंबर 2010: 🤟 तीसरी बार शपथ: भारी बहुमत के साथ दोबारा जीत। (2014 में नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया, जीतन राम मांझी CM बने)।

📅 फरवरी 2015: 4️⃣ चौथी बार शपथ: जीतन राम मांझी को हटाकर खुद कमान संभाली।

📅 नवंबर 2015: 🖐️ 5वीं बार शपथ: महागठबंधन (RJD+JDU) की बड़ी जीत के बाद।

📅 जुलाई 2017: 6️⃣ 6वीं बार शपथ: महागठबंधन तोड़ा ⚡ और रातों-रात BJP (NDA) के साथ सरकार बनाई।

📅 नवंबर 2020: 7️⃣ 7वीं बार शपथ: विधानसभा चुनाव के बाद NDA के नेतृत्व में।

📅 अगस्त 2022: 8️⃣ 8वीं बार शपथ: NDA छोड़ा 🔄 और RJD के साथ फिर से सरकार बनाई।

📅 जनवरी 2024: 9️⃣ 9वीं बार शपथ: “इंडीया गठबंधन” छोड़कर वापस NDA में आए।

📅 नवंबर 2025 (Current): 🔟 10वीं बार शपथ: विधानसभा चुनाव में NDA की जीत के बाद ऐतिहासिक शपथ ग्रहण।

Leave a Reply

Recent Post