



भटहा पंचायत के रायपट्टी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 501 कुआरी कन्याओ द्वारा जल यात्रा निकाला गया
✍️ श्यामबाबू सिंह , संवाददाता
– अमिट लेख
सुगौली, (पूर्वी चम्पारण)। प्रखंड क्षेत्र के भटहा पंचायत के रायपट्टी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में हनुमान जी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 501 कुआरी कन्याओ द्वारा जल यात्रा निकाला गया।
जल यात्रा वार्ड नम्बर 6 रायपट्टी से होते हुये टिकुलिया धनौती नदी में जल भर कर लाया गया। जानकारी देते हुये यज्ञ आचार्य पंडित राम जी पाण्डेय ने बताया कि बुधवार को कलयुग के प्रत्यक्ष देवता हनुमान जी प्रांण प्रतिष्ठा किया जायेगा। उसके बाद हनुमान अराधना के साथ ही यज्ञ सम्पन्न होगा। मौके पर यज्ञ अध्यक्ष अनिरुद्ध यादव, हरिनरायण यादव, उपेन्द्र यादव, अरविन्द यादव, सुधीर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।