बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
डीआईजी ने बेतिया बगहा एवं मोतिहारी जिला का किया समीक्षात्मक बैठक
दिए कई सख्त आवश्यक निर्देश
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। पुलिस उप-महानिरीक्षक, चम्पारण क्षेत्र, बेतिया हरीकिशोर राय के द्वारा तीनों जिला मोतिहारी, बेतिया एवं बगहा के सभी पुलिस अंचल निरीक्षक/पर्यवेक्षी पदाधिकारी के साथ 25 नवंबर 25 को दो बजे दिन से पुलिस केन्द्र, बेतिया स्थित सभागार भवन में लंबित कांडों के निष्पादन, विधि-व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक किया गया।

डीआईजी ने दिये महत्वपूर्ण निर्देश :
1. लंबित कांडो अभियान चलाकर शीघ्र निष्पादन कराएँ।
2. थाना पर बैठ कर लंबित कांडो का प्रतिदिन समीक्षा कर लंबित कार्रवाई पूर्ण कराते हुए कांडो का निष्पादन कराएँ।
3. 109 BNS (307 IPC) के कांडो में सत्य पाए गए अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाएँ।
4. वित्तीय वर्ष 2025-26 में निरीक्षण हेतु लंबित पोस्टों का शीघ्र निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।
5. पुलिस गश्ति को चुस्त दुरूस्त बनाएँ तथा अधिनस्थों पर निरंतर निगरानी रखें और आम नागरिकों से सद्व्यवहार करने हेतु तथा अपराधियों के विरूद्ध सख्ती करने हेतु कर्त्तव्य पर प्रशिक्षित करते रहें।
6. स्थानांतरित पदाधिकारी के पास प्रभार हेतु लंबित कांडों का प्रभाग शीघ्र ग्रहण कराते हुए थाना में पदस्थापित पदाधिकारी को प्रभार सौपना सुनिश्चित करें।
7. गिरफ्तारी हेतु वांछित अभियुक्तों का माननीय न्यायालय से वारंट/इश्तेहार/कुर्की प्राप्त करने हेतु अधियाचना समर्पित कर वांरट/इश्तेहार/कुर्की प्राप्त कराना सुनिश्चित करें।








