![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के बाइक पर नंबर बदल के चलाया जा रहा था
✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। नगर थाना क्षेत्र के मकान नंबर एक से पुलिस ने चोरी के बाइक के साथ दो चोर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी देते हुए नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि चोरी के बाइक पर नंबर बदल के चलाया जा रहा था। पुलिस को देखते ही चोर भागने का प्रयास किए। लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि सिंधिया बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंधिया सागर निवासी धर्मेंद्र कुमार व नगर थाना क्षेत्र के कुशवाहा नगर निवासी ओमजी कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि बाइक चोरी कर दूसरे के बाइक का नंबर लगाकर चलाया जा रहा था।