![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
भारत नेपाल के प्रमुख सीमाई शहर वीरगंज में नेपाल में प्रतिबंधित भारतीय रुपये के साथ दो भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया गया है
✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो
– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष)। भारत नेपाल के प्रमुख सीमाई शहर वीरगंज में नेपाल में प्रतिबंधित भारतीय रुपये के साथ दो भारतीय नागरिक को हिरासत में लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीरगंज महानगर पालिका के वार्ड 16 स्थित रजत जयंती चौक के पास नेपाली पुलिस ने जांच के क्रम में यूपी के गोरखपुर निवासी विनोद कुमार गुप्ता नामक व्यक्ति को दो लाख रुपया तो वही बिहार के पूर्वी चंपारण जिला के मोतिहारी रघुनाथ पुर निवासी अमित कुमार सिंह को तीन लाख पचहत्तर हजार रुपया भारतीय रुपया के साथ हिरासत में लिए गया है। परसा जिला के डीएसपी सह मीडिया प्रवक्ता निर्मल बुढाथोकी ने बुधवार इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद भारतीय नोट में 2000, 500, 200 के नोट शामिल हैं। जो नेपाल में प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रेतर करवाई की जा रही है। नेपाल में भारतीय रुपये के सौ रुपया से ऊपर के शक्ल में रखना कानूनी अपराध की श्रेणी में है। ज्ञात है कि इस नियम का प्रचार प्रसार नही होने व बार्डर पर भी इस आशय का कोई बोर्ड या सूचना नही लगाये जाने के कारण आए दिन भारतीय नागरिक नेपाली पुलिस प्रशासन के शिकार बन रहे है।अब तक सैकड़ो की संख्या में भारतीय नागरिक 2000,500 व दो सौ की शक्ल में भारतीय नोट रखने के जुर्म में जेल की हवा खा रहे है। जिस कारण बार्डर के दोनो ओर के व्यवसायियो में खासा नाराजगी व्याप्त है।