AMIT LEKH

Post: कड़ाके की ठंड : पूर्व उप मुख्यमंत्री ने की जिला प्रशासन और नगर आयुक्त से अलाव जलाने की मांग

कड़ाके की ठंड : पूर्व उप मुख्यमंत्री ने की जिला प्रशासन और नगर आयुक्त से अलाव जलाने की मांग

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं नगर आयुक्त से पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया अलावा जलाने की मांग

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। बिहार सरकार की पूर्व उपमुख्यमंत्री, बेतिया विधायक रेणु देवी ने बढ़ते शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन और बेतिया नगर आयुक्त से बात कर उच्च प्राथमिकता के आधार पर तुरंत जगह जगह अलाव की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया है। जिसके आलोक में नगर आयुक्त बेतिया ने फौरन क्रियान्वित करने की बात कही। रेणु देवी ने कहा कि ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए शीतलहर से बचाव को लेकर जिला प्रशासन को एडवाइजरी जारी कर सभी जरूरी कदम उठाना चाहिए ताकि गरीब, असहाय, बेघर और खुले में जीवन यापन करने वाले लोगों का जनजीवन प्रभावित न हो। जिला प्रशासन प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करे जिसमें धर्मशाला, अस्पताल परिसर, रैन बसेरा, मुसाफिरखाना, रिक्शा व टमटम स्टैंड, प्रमुख चौराहे, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थान शामिल हैं। प्रशासन द्वारा बेघरों, दैनिक मजदूर, रिक्शा चालक और असहाय लोगों के लिए रैन बसेरों में समुचित व्यवस्था की जाय साथ ही गरीबों को कंबल वितरित किया जाए। रेणु देवी ने शीतलहर में आम नागरिकों से सावधानी बरतने और ठंड में बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की अपील की।

Comments are closed.

Recent Post