AMIT LEKH

Post: नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात कर इंजीनियर जयप्रकाश सिंह ने दी बधाई

नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी से मुलाकात कर इंजीनियर जयप्रकाश सिंह ने दी बधाई

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

संजय सरावगी ने भी बधाई व शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

एकमा, (सारण)। रामाधार सिंह टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, एकमा के सचिव, भाजपा नेता व सारण स्नातक विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी इंजीनियर जयप्रकाश सिंह ने राजधानी पटना पहुंचकर भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से शिष्टाचार मुलाकात की।

फोटो : संवाददाता

इस अवसर पर इंजीनियर जयप्रकाश सिंह व भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह उर्फ पप्पू भैया ने संजय सरावगी को प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभालने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी। मुलाकात के दौरान इंजीनियर जयप्रकाश सिंह ने कहा कि संजय सरावगी के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगी। साथ ही राज्य में विकास व जनकल्याण की नीतियों को नई गति मिलेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन के सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारी एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वहीं संजय सरावगी ने भी बधाई व शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने व जनसमस्याओं के समाधान के लिए समन्वित प्रयास करने की प्रतिबद्धता दोहराई। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें राज्य की समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों व आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। वहीं इस मुलाकात को राजनीतिक व सामाजिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Comments are closed.

Recent Post