AMIT LEKH

Post: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश बजट पर भाकपा माले की तीखी प्रतिक्रिया

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश बजट पर भाकपा माले की तीखी प्रतिक्रिया

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

2026 के बजट में महंगाई, बेरोजगारी,गॉव, ग्रामीण मजदूर और किसान अब सरकार के प्राथमिकताओं से बाहर: सुनील कुमार राव

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़ 

– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। भाकपा(माले) नेता व अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार राव ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा पेश बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि 2026 का बजट एक साफ़ संदेश देता है कि यह बजट वित्त मंत्री ने नहीं अंबानी और अडानी ने बनाया है। क्योंकि बजट में कॉर्पोरेट परस्ती मात्र है। महंगाई , बेरोजगारी,गाँव, किसान और खेती अब सरकार की प्राथमिकताओं से बाहर हैं। ग्रामीण विकास बजट में न कोई बढ़ोतरी हुई, न ग्रामीण आवास योजना में भी बजट बढ़ाया गया, न पीएम. किसान नीधि में बढ़ोतरी हुई है। पहली बार ऐसा बजट, जिसमें किसानों के लिए न सिंचाई, न खाद, न खेतिहर मज़दूर के लिए कुछ मिला। इसमें न मध्य वर्ग के लिए कुछ है,न छात्र युवाओं के लिए कुछ भी है, महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना का झुनझुना पकड़ा दिया गया है।क्रिएशन को बढ़ावा देने की बात की गयी है , मगर देश की शिक्षित व् गैर-शिक्षित युवा आबादी के लिए यथार्थ में जॉब – क्रिएशन कैसे और किन – किन सेक्टर्स में होगा ? देश के इस सबसे गंभीर मसले पर भी बजट में कोई स्पष्ट रोड – मैप नहीं है। पिछले साल चुनाव थे थे तो मिथिला पेंटिंग की साड़ी पहनी वित्त मंत्री ने बिहार पर कुछ फ़ोकस किया था लेकिन इस साल बिहार गायब है। बिहार के लिए बाढ़ प्रबंधन , बाढ़ की रोक थाम , बाढ़ के पश्चात् पुनर्वास की व्यवस्था एवं सिंचाई के संसाधनों के निर्माण व् विकास के लिए विशेष – पैकेज दिए जाने की बेहद जरूरी व् पुरानी मांग के लिए बजटीय प्रावधान का नहीं होना निराशाजनक है …सच कहा जाए तो यह चुक नहीं, यह राजनीतिक घोषणा है, जो बताता है कि सरकार की प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ कॉर्पोरेट्स है आमजन नहीं।सच कहिए तो यह बजट कॉर्पोरेट्स का,कॉर्पोरेट के द्वारा, कॉर्पोरेट्स के लिए बनाया गया बजट है। इसके खिलाफ सड़कों पर उतरेगा भाकपा माले।

Comments are closed.

Recent Post