AMIT LEKH

Post: 13 फरवरी को जिलास्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन

13 फरवरी को जिलास्तरीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का होगा आयोजन

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न व्यवसायों और करियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना है

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, पश्चिम चम्पारण द्वारा जिलास्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन दिनांक 13 फरवरी 2026 को किया जाएगा। यह मेला सरकारी आईटीआई, चेक पोस्ट, बेतिया के प्रांगण में आयोजित होगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं प्रशिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें विभिन्न व्यवसायों और करियर विकल्पों के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करना है। मेले में निजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी, जो युवाओं का चयन उनकी योग्यता एवं कौशल के आधार पर करेंगी। इस रोजगार मेले में हरिनगर शुगर मिल्स, एचपीसीएल बॉयोफ्यूल लिमिटेड, लौरिया, श्रीगोपाल मोटर्स, बेतिया, फ्रिडम मोबिलिटी एकेडमी, पश्चिम चम्पारण, श्री नंदिनी ज्वेलर्स, हरिओम फीड्स, गोपालगंज सहित अन्य कंपनियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया की जाएगी। जिला नियोजनालय की ओर से युवाओं से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक प्रमाण पत्र, बायोडाटा एवं पहचान पत्र के साथ समय पर मेले में पहुंचें, ताकि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठा सकें।

Comments are closed.

Recent Post