बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तुत बजट में शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बेतिया, (मोहन सिंह)। वर्ष 2026-27 के प्रस्तुत बजट को ऐतिहासिक बजट बताते हुए पश्चिम चम्पारण के सांसद डा० संजय जायसवाल ने कहा कि इसके लिए मैं केन्द्रीय वित मंत्री बिता रमण को धन्यवाद देता हूं। आज दुनिया की अर्थव्यवस्था में भारत की अर्थव्यवस्था सबसे तेजी से दौड़ रही है और औद्योगिक ग्रोथ 9% से आज अधिक बढ़ेगा। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तुत बजट में शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। इतना ही नहीं इस बजट से मेक इन इंडिया को काफी बल मिलेगी और हमारे प्रधानमंत्री मेक इन इंडिया का सपना पूरा होगा। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष सहित कई नेता उपस्थित थे।








