AMIT LEKH

Post: एसपी बेतिया ने लगाया साठी थाना परिसर में जनता दरबार 

एसपी बेतिया ने लगाया साठी थाना परिसर में जनता दरबार 

बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :

इस कार्यक्रम में आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों के समस्याओं/मामलों को सुनने के उपरांत उनका त्वरित समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक, बेतिया द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। पुलिस मुख्यालय, बिहार पटना के निर्देशानुसार आज दिनांक 07 फरवरी 2026 को श्री डॉ० शौर्य सुमन, (भा०पु०से०) पुलिस अधीक्षक, प. चम्पारण, बेतिया के द्वारा बेतिया साठी थाना में जनता दरबार सह भ्रमण कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों के समस्याओं/मामलों को सुनने के उपरांत उनका त्वरित समाधान हेतु पुलिस अधीक्षक, बेतिया द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस-जनता संबंध को मजबूत करना, जनप्रतिनिधियों/ आमजनों की समस्या का त्वरित निष्पादन, महिलाओं एवं किशोरियों की समस्याएं का त्वरित निष्पादन एवं भय मुक्त वातावरण बनाने हेतु तथा पुलिंसिग की गुणवत्ता सुनिश्चित करना है। यह कार्यक्रम अनवरत् जारी रहेेगी। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरकटियागंज, अंचल पुलिस निरीक्षक शिकारपुर एवं अन्य पदाधिकारी तथा कर्मी उपस्थित रहे।

आज का आयोजन स्थल : साठी थाना

Comments are closed.

Recent Post