बांका से हमारे उप-संपादक अनूप कुमार का संकलन :
नंदी पर सवार शिव जी की शोभायात्रा में शामिल हुईं झांकियां
दूल्हा रूप में नंदी पर सवार शिव जी की शोभायात्रा प्रख्यात महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुई
न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़
– अमिट लेख
बाराहाट, (संवाददाता)। प्रखंड अंतर्गत मिर्जापुर चंगेरी गांव में महाशिवरात्रि पर्व पर रविवार को गांव में भगवान शिव की भव्य बारात श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। दूल्हा रूप में नंदी पर सवार शिव जी की शोभायात्रा प्रख्यात महाकालेश्वर मंदिर से शुरू हुई।

इस दौरान ‘हर-हर बम-बम’ के गगनभेदी नारों से पूरा नगर गूंज उठा। बारात में घोड़े, बैंड-बाजा, रब्बी व नागिन बैंड शामिल थे। एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां भी शोभायात्रा का हिस्सा बनीं। विभिन्न स्वरूपों में सजे शिव एवं देवगण श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।

नगर भ्रमण के बाद देर शाम बारात पुनः मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने राजा हिमांचल के रूप में शिव जी का टीका कर द्वारचार की रस्म निभाई। इसके उपरांत, वैदिक रीति-नीति से भगवान शिव का विवाह संपन्न कराया गया।
मौके पर मंदिर कमिटी सदस्य बाराहाट पूर्व प्रमुख राजेश यादव, पूर्व मुखिया बैद्यनाथ दास, मुखिया मनोज कुमार वार्ड सदानंद बिंद,आलोक बिंद, विभीषण सहनी, ललन साह, माकुन बिंद देवानंद बिंद,हिम्मत सिंह, पंकज बिंद, रुदल बिंद, दिलीप बिंद, लंकेश कुमार, अशोक कुमार, रामदयाल बिंद,अजय, विकाश, मिल्सन, सत्यजीत पोखन बिंद,शंभू शरण बिंद, देवानंद बिंद सहित सैकड़ो ग्रामीण लोग मौजूद रहे।








