AMIT LEKH

Post: बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक ए. पी. पाठक एवं अध्यक्ष श्रीमती मंजूबाला का चम्पारण भ्रमण

बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक ए. पी. पाठक एवं अध्यक्ष श्रीमती मंजूबाला का चम्पारण भ्रमण

मुजफ्फरपुर से हमारे जिला ब्यूरो की रिपोर्ट : 

एपी पाठक, पुर्व वरिष्ठ नौकरशाह सह संस्थापक बाबु धाम ट्रस्ट एवम् अध्यक्षा मंजूबाला पाठक का चंपारण भ्रमण कार्यक्रम…
(वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र,  दिनांक 17/02/2026 से 22/02/2026)

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख
मुजफ्फरपुर, (राजेश पाण्डेय)। बापूधाम ट्रस्ट के संस्थापक ए. पी. पाठक एवं अध्यक्ष श्रीमती मंजूबाला पाठक वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं में सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सहभागिता हेतु चम्पारण भ्रमण पर रहेंगे। कार्यक्रम का केंद्रबिंदु मातृभूमि बड़गो में मुख्य यजमान के रूप में हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा जो ग्रामीणों के सहयोग से सुनियोजित रूप में संपन्न होगी में इनकी संयुक्त सहभागिता निम्नवत रहेगी।

17/02/2026 (मंगलवार) : चंपारण आगमन

स्थानीय ग्रामीण प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं बुद्धिजीवियों से भेंट

18/02/2026 (बुधवार) :

हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा हेतु कलश यात्रा एवं विशेष पूजा ,मुख्य यजमान के रूप में अपनी धर्मपत्नी मंजूबाला पाठक के साथ विधिवत पूजन एवं सहभागिता

19/02/2026 (गुरुवार) :

वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभाओं के गांवों में सामाजिक संवाद ,शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं युवा विषयों पर चर्चा प्राण-प्रतिष्ठा की अंतिम तैयारियों की समीक्षा

20/02/2026 (शुक्रवार) : मुख्य कार्यक्रम

बड़गो में हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह
में मुख्य यजमान के रूप में पूजन, हवन एवं प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान ,सामूहिक भंडारा एवं ग्रामवासियों की व्यापक सहभागिता एवं अतिथियों का स्वागत।

21/02/2026 (शनिवार) :

वाल्मिकीनगर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं में सामाजिक एवं सांस्कृतिक बैठकों में भागीदारी
युवाओं एवं स्वयंसेवी संगठनों के साथ संवाद

22/02/2026 (रविवार) :

वाल्मिकीनगर लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न विधानसभाओं में व्यापक मिलन जुलन एवं किसानों ,नौजवानों की समस्या समाधान। तत्पश्चात, चंपारण टूर का समापन प्रस्थान, जो अगले माह फिर चंपारण आयेंगे।

Leave a Reply

Recent Post